Pranali Rathod छोटे पर्दे पर धाकड़ वापसी के लिए हैं तैयार, सीरियल नहीं इस रियलिटी शो से देंगी करियर को उड़ान

Pranali Rathod To Make Comeback With This Reality Show: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। एक्ट्रेस रियलिटी शो के साथ टीवी पर वापसी करेंगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रणाली राठौड़ टीवी पर जल्द करेंगी वापसी।
  • रियलिटी शो में हाथ आजाएंगी टीवी एक्ट्रेस।
  • खतरों के खिलाड़ी 15 में दिखेगा प्रणाली राठौड़ का नया अवतार।

pranali rathod (4)

प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) टीवी पर जल्द करेंगी वापसी (फोटो क्रेडिट- प्रणाली राठौड़ इंस्टाग्राम)

Pranali Rathod To Make Comeback With This Reality Show: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लाखों-करोड़ों दिलों पर कब्जा किया है। प्रणाली राठौड़ ने कई टीवी शोज में बखूबी काम किया, जिसने टीआरपी में भी धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। प्रणाली राठौड़ सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से लेकर 'कुमकुम भाग्य' और 'दुर्गा' जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। आखिरी बार उन्हें एकता कपूर के टीवी शो 'कुमकुम भाग्य' में देखा गया था, जो बीते साल बंद हो गया। लेकिन अब प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) नए शो के साथ टीवी पर धाकड़ वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यह भी पढ़ें: TV की इस हसीना ने शादी की सालगिरह से पहले की खुदकुशी, मौत से पहले हुई थी पति संग बहस

प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) इस बार किसी टीवी सीरियल में नहीं बल्कि अपकमिंग रियलिटी शो में हाथ आजमाती नजर आएंगी। वह कलर्स टीवी के अपकमिंग शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) में हाथ आजमाती नजर आ सकती हैं। 'रविवार विद स्टार परिवार' के बाद प्रणाली राठौड़ दूसरे रियलिटी शो में कास्ट होंगी, जिसमें उनका जज्बा देखने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट अभी से सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। इस रियलिटी शो के जरिए फैंस को प्रणाली राठौड़ का नया अवतार देखने को मिलेगा। यूं तो एक्ट्रेस का नाम 'खतरों के खिलाड़ी 15' से जुड़ रहा है, लेकिन अभी तक इस मामले पर खुद प्रणाली राठौड़ या मेकर्स की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के बाद अब TV में धाक जमाएगा ये एक्टर, Eisha Singh-Vijayendra Kumeria के नए शो से करेगा डेब्यू

End of Feed