Poonam Pandey Slams 370 Biryani Joke: 'बिग बॉस 19' फेम प्रणित मोरे का शो इन दिनों विवादों में घिरा हुआ है। प्रणित मोरे के शो में हिमांशु जांगड़ा नाम के शख्स ने '370 की बिरयानी' वाला भद्दा जोक मारा था, जिसमें उसने कहा था कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को 370 की बिरयानी खिलाई थी जिसे वो वसूलना बनता था। हिमांशु जांगड़ा की भद्दी बातें सुनकर लोगों में आक्रोश देखने को मिला। दर्शकों ने हिमांशु जांगड़ा के साथ-साथ प्रणित मोरे पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की। इस मामले में प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। वहीं अब इस मुद्दे पर पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने वीडियो शेयर किया है। पूनम पांडे ने वीडियो में कहा कि 370 से ज्यादा महंगे तो हमारे पैड होते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Poonam Pandey नहीं थी कभी सैम बॉम्बे संग शादीशुदा, कहा 'मैं लिव-इन रिलेशनशिप में...'
पूनम पांडे ने वीडियो शेयर कर जताया आक्रोश (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर कर मुद्दे पर आक्रोश जताया। उन्होंने लिखा, "भाई ये बाजार में चल क्या रहा है। मैंने ये जो 370 रुपये की बिरयानी वाली स्टोरी सुनी। वाह बेटा क्या सोच है आपकी? वैसे मैं आपको बता दूं, हम औरतों को हर महीने पीरियड्स होते हैं तो हम पैड्स इस्तेमाल करते हैं। हमारे पीरियड्स के पैड्स भी 370 से ज्यादा महंगे होते हैं जो हम इस्तेमाल करके फेंक देते हैं। तो जुबान संभालकर बात किया कर। तू औरतों के बारे में बात कर रहा है।" पूनम पांडे से पहले इस मामले पर आयशा खान, उर्फी जावेद और रश्मि देसाई जैसी कई एक्ट्रेसेस ने भी नाराजगी जताई थी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Poonam Pandey द्वारा मौत का मजाक बनाने पर भड़के अली गोनी, राहुल वैद्य बोले- कलियुग में स्वागत है...
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
बता दें कि प्रणित मोरे (Pranit More) ने हिमांशु जांगड़ा से जुड़े इस मामले पर प्रणित मोरे ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर माफी मांगी थी। प्रणित मोरे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा था कि दर्शकों का नजरिया उनका अपना नजरिया बिल्कुल नहीं है। वहीं बीते दिन महाराष्ट्र साइबर ने भी प्रणित मोरे, हिमाशु जांगड़ा और डॉक्टर सेजल पवार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता व आईटी एक्ट 2000 की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
