'हैरान कर देने वाले टाइटल्स', Parth Samthaan ने शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, मीडिया को लिया आड़े हाथ

Parth Samthaan On Wedding Rumors: हाल ही में पार्थ समथान की शादी की खबरें सामने आईं। अब एक्टर ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। पार्थ ने इस मौके पर खबरें और हेडलाइन्स पर भड़ास निकाली है।

Parth Samthaan On Wedding Rumors: टीवी शो सहर होने को है (Seher Hone Ko Hai) फेम एक्टर पार्थ समथान (Parth Samthaan) इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने पुणे में घर खरीदा है, जिसकी पूजा पार्थ ने अपनी मां के साथ मिलकर की। इसके बाद ही अचानक ही दावा किया जाने लगा कि पार्थ अब शादी भी कर लेंगे। कई मीडिया रिपोर्ट्स में पार्थ के इंटरव्यू का हवाला देते हुए दावा किया गया कि अब एक्टर शादी और जिम्मेदारियों के लिए तैयार हैं। एक्टर के फैंस भी काफी खुश हैं, लेकिन अब पार्थ समथान ने अपनी शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। इस मौके पर उन्होंने रिपोर्ट्स फैलाने वालों को आड़े हाथ लिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Exclusive: 'बिग बॉस 20' का नाम सुनते ही Mini Mathur ने जोड़े हाथ, बोलीं- अगर सलमान खान खुद साथ में...

Parth Samthaan

Parth Samthaan (photo credit- instagram)

    पार्थ समथान ने शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

    पार्थ समथान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा नोट लिखा है, जिसमें पार्त ने शादी पर सीधे सीधे बात तो नहीं की, लेकिन उन्होंने अफवाहों पर गलत कह दिया, जो आजकल उनके लिए फैली हुई है। पार्थ ने अपने पोस्ट में लिखा, 'जैसे रियलिटी शोज़ में होता है, जहाँ आप वो सारे गेम्स और टास्क खेलते हैं और आखिरकार आपको फिर भी नहीं पता होता कि आपको इनाम मिलेगा या बाहर कर दिया जाएगा, ठीक वैसा ही मेरे साथ मीडिया या इंटरव्यू लेने वालों के मामले में होता है। आप यह सोचकर उनके सभी सवालों के जवाब देते हैं कि आपने अच्छे जवाब दिए हैं, और आखिरकार वे अपने आर्टिकल्स (लेखों) के लिए सबसे अजीब या हैरान कर देने वाले टाइटल्स (शीर्षक) लेकर आते हैं, और मैं ऐसा रह जाता हूं।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मास्टरशेफ' विनर Pankaj Bhadouria ने ब्रेस्ट कैंसर पर दिया हेल्थ अपडेट, बोलीं- मेरी आत्मा को तोड़...

    parth samthaan (photo credit- instagram)

      पार्थ समथान ने दिया था ये बयान

      बता दें कि पार्थ समथान ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा था कि ऐसा होता है, है ना? यह आपके माता-पिता का घर है, लेकिन असल में ऐसा महसूस नहीं होता कि यह आपका अपना घर है और जिंदगी में आप एक ऐसे पड़ाव पर पहुंच जाते हैं जहां आपको शादी, घर और जिम्मेदारियां जैसे बड़े फैसले लेने पड़ते हैं।' पार्थ ने आगे बताया कि वह उस पड़ाव पर पहुंच चुके थे और उन्हें लगा कि उनके भविष्य के लिए घर खरीदना जरूरी है। एक्टर के इस बयान को ही शादी से जोड़ा गया था।

      इस शो में दिखाई दे रहे हैं पार्थ

      बता दें कि पार्थ समथान इन दिनों सीरियल सहर होने को है में नजर आ रहे हैं। इस शो में पार्थ के साथ पहले ऋषिता कोठारी नजर आ रही थीं, लेकिन अब कहानी में भविका शर्मा लीड रोल में हैं। पार्थ और ऋषिता के बीच सेट पर काफी तनातनी रह चुकी है और फिर अचानक ही एक्ट्रेस ने शो छोड़ने का फैसला ले लिया। हालांकि, एक्ट्रेस ने कभी भी शो छोड़ने की असली वजह नहीं बताई।

      End of Feed