Sehar Hone Ko Hai: विवादों के कारण लगेगा शो पर ताला? सच उगलते हुए बोले Parth Samthaan- जिसकी नीयत साफ है...

Parth Samthaan Break Silence On Sehar Hone Ko Hai Off Air Rumors: टीवी के पॉपुलर एक्टर पार्थ समथान ने 'सहर होने को है' के बंद होने की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।

Parth Samthaan Break Silence On Sehar Hone Ko Hai Off Air Rumors: टीवी के पॉपुलर एक्टर पार्थ समथान इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। पार्थ समथान ने कुछ दिनों पहले ट्रोलिंग से परेशान होने के बाद सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया था। वहीं ऋषिता कोठारी संग भी सेट पर उनके झगड़े होने की खबरें आई थीं। पार्थ समथान और ऋषिता कोठारी के विवादों के बीज 'सहर होने को है' के बंद होने की अटकलें भी लगने लगीं। लेकिन इन मामलों पर अब खुद पार्थ समथान (Parth Samthaan) ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इंस्टाग्राम एकाउंट पर बताया है कि शो बंद होने जा भी रहा है या नहीं? यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: रियो के सामने छुपे राज से पर्दा उठाएगा करण, अंश के अतीत का करेगा खुलासा

parth samthaan

'सहर होने को है' के बंद होने की अफवाहों पर पार्थ समथान ने तोड़ी चुप्पी, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

पार्थ समथान (Parth Samthaan) ने इंस्टाग्राम पर कमेंट कर फैंस को शांति बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने साफ किया कि 'सहर होने को है' बंद नहीं होने वाला है। पार्थ समथान ने इस बारे में लिखा, "वर्तमान स्थिति में, मैं कुछ दिनों से चुप था। मुझे ये मालूम है कि भगवान उन लोगों की रक्षा करता है और उन्हें समर्थन देता है, जिसकी नीयत साफ होती है। मैं शांति और प्यार को चुनता हूं। शांति मेरे दिमाग के लिए और प्यार आप सभी लोगों के लिए, जो कि मुझे आप लोगों से भी मिला है। और आखिर में, शो बंद होने वाला नहीं है। बल्कि बेस्ट चीजें अभी भी आनी बाकी हैं। तो चिल मारो भिड़ू।" यह भी पढ़ें: Anupamaa Twist: 'तू सबसे बुरी...' राही को ईंट का जवाब पत्थर से देगी अनुपमा, मुंहफट बेटी से पूरे करेगी सारे हिसाब

End of Feed