Parineetii की कहानी में आएगा 20 साल का लीप, TRP के चलते मेकर्स करेंगे लीड कलाकारों को बाहर ?

Parineetii Taking Generation Leap: कलर्स टीवी का सीरियल 'परिणीति' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है जिसे सुन फैंस शॉक हो जाएंगे। खबर है कि सीरियल जल्द ही लीप लेने वाला है जिसके चलते करेंट स्टार कास्ट को मेकर्स जल्द बाहर कर सकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Parineetii Taking Generation Leap: टीवी सीरियल 'परिणीति' अपने ट्विस्ट और टर्न्स की वजह से काफी सुर्खियों में रहता है। कलर्स टीवी के इस सीरियल की कहानी दोन दोस्त नीति और परी की है जिसे एक ही लड़के से प्यार होता है और दोनों शादी भी कर लेती हैं। दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता सौतन से बदल जाता है। परी दोस्त के लिए अपने सच्चे प्यार संजु को नीति संग बांट लेती है। आए दिन कहानी में नए ट्विस्ट और टर्न्स आते है जिसे देख दर्शक भी काफी खुश होते हैं। इस बीच खबर सामने आई है कि सीरियल से जुड़ा मेकर्स ने बड़ा फैसला लिया है।

Parineetii Generation Leap

जल्द ही सीरियल 'परिणीति' (Parineetii) में 20 साल का जनरेशन लीप लाया जाएगा। काफी समय से सीरियल टीआरपी की मार झेल रहा है और चैनल की वार्निंग के बाद मेकर्स ने ये बड़ा कदम उठाया। सिर्फ इतना ही नहीं उड़ते-उड़ते खबर सामने आई है कि इस समय दिखाई जा रही स्टारकास्ट को भी रिप्लेस किया जाएगा। इसका मतलब साफ है अब लीप के बाद तन्वी डोगरा (Tanvi Dogra), आंचल साहू (Anchal Sahu) और अंकुर वर्मा (Ankur Verma) लीड रोल में नजर नहीं आएंगे। मेकर्स के फ्रेश कहानी के साथ दोबारा छोटे परदे पर कमबैक करेंगे जो देखना काफी दिलचस्प होने वाला है।

End of Feed