रुपाली गांगुली के बाद पारस कलानवत की हुई अनुपमा फेम इस एक्ट्रेस से लड़ाई! बोले- हम आम लोग

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 26, 2023, 01:59 PM IST

कुंडली भाग्य फेम पारस कलनावत ने अपने फैंस से बातचीत की। एक्टर से फैंस ने उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई सवाल पूछे। इसके अलावा एक्टर ने बताया कि रुपाली गांगुली के बाद अब इस एक्ट्रेस से भी बात चीत बंद हो गई है। एक्टर ने इन सभी बातों पर रिएक्ट किया है।

एक्टर पारस कलनावत (Paras Kalnawat) टीवी का जाना माना चेहरा है। टीवा का ये हैंडसम हंक पॉपुलर शो में नजर आ रहा है। एक्टर इन दिनों कुंडली भाग्य में राजवीर का किरदार निभा रहे हैं। एक्टर शो में श्रद्धा आर्या के बेटे के रोल का प्ले कर रहे हैं। कुंडली भाग्य से पहले पारस अनुपमा में नजर आए थे। एक्टर ने शो में अनुपमा के बेटे समर का रोल निभाया था। एक्टर को रातोंरात इस शो से बाहर निकाल दिया था। पारस ने शो से बाहर निकलने के बाद मेकर्स पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं एक्टर ने रुपाली गांगुली को भी खरी-खोटी सुनाई थी।

paras kalnawat (2)

paras kalnawat (credit pic: instagram)

एक्टर ने फैंस से लाइव पर बात की। फैंस ने पूछा है कि अब आप अनुपमा एक्ट्रेस अनघा भोसले के साथ संपर्क में है।एक्टर ने कहा कि नहीं हम आम लोग है। वो मेरी बातों का जवाब नहीं देते हैं। एक्टर ने आगे कहा, आप लोगों के अनघा दी आम लोगों के मैसेज का रिप्लाई नहीं देती है। अनघा भोसले ने शो में नंदिनी अय्यन का किरदार निभाया था। अनघा और पारस की शो के दौरान ऑन और ऑफ स्क्रीन अच्छी बॉन्डिंग थी।

End of Feed