'मुझे यकीन था कि मैं मर जाऊंगा...'- अनुष्का-विराट के बाद पारस छाबड़ा ने ली प्रेमानंद महाराज की शरण, बयां की तकलीफ

Paras Chhabra Meets Premanand Ji Maharaj After Virat Kohli And Anushka Sharma: 'बिग बॉस 13' से सबका दिल जीतने वाले पारस छाबड़ा हाल ही में प्रेमानंद महाराज जी की शरण में पहुंचे हैं, जहां उन्होंने बताया कि कैसे प्रेमानंद महाराज ने डिप्रेशन से निकलने में उनकी मदद की। पारस पुराने दिनों को याद कर बावुक हो गए।

Paras Chhabra Meets Premanand Ji Maharaj After Virat Kohli And Anushka Sharma: टीवी के मशहूर एक्टर पारस छाबड़ा ने इंडस्ट्री में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है। उन्होंने कई टीवी शोज और म्यूजिक वीडियोज में हाथ आजमाया। लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां पारस छाबड़ा ने 'बिग बॉस 13' में रहते हुए बटोरीं। पारस छाबड़ा इन दिनों टीवी शोज से दूर अपने पॉडकास्ट पर ध्यान दे रहे हैं, जहां वह देवोलीना भट्टाचार्जी से लेकर युविका चौधरी जैसे कई नामी सितारों का इंटरव्यू ले चुके हैं। लेकिन इन सबसे इतर हाल ही में पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) आध्यात्मिक गुरू प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे। वहां रहते हुए पारस छाबड़ा ने अपने दिल का गुबार निकाला और अपनी पिछली तकलीफों को बयां कर बताया कि कैसे प्रेमानंद महाराज ने उनकी मदद की थी।

प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे पारस छाबड़ा

End of Feed