4 साल बाद टूटा पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा का रिश्ता, ब्रेकअप होते ही एक्टर ने खोली अपने रिश्ते की पोल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 6, 2023, 04:34 PM IST

पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा अपने ब्रेकअप की वजह से चर्चा में हैं। 4 साल बाद दोनों एक- दूसरे से अलग हो गए हैं। पारस और माहिरा ने बिग बॉस 13 में एक- दूसरे को डेट करना शुरू किया था। पारस ने माहिरा के लिए अपनी एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी से ब्रेकअप कर लिया था।

बिग बॉस 13 के पॉपुलर कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) और माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दोनों शो के दौरान एक- दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। बिग बॉस खत्म होने के बाद भी दोनों साथ में स्पॉट होते थे। 4 साल बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया है। माहिरा और पारस के ब्रेकअप से फैंस काफी दुखी है। दोनों को जोड़ी को दर्शक साथ में देखना बेहद पसंद करते हैं। फैंस पारस और माहिरा को पाहिरा कहकर बुलाते थे। पारस और माहिरा अक्सर साथ में स्पॉट होते थे। माहिरा ने पारस को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। अब इस बात पर पारस छाबड़ा ने रिएक्ट किया है।

Paras chabra and  Mahira sharma

Paras Chabra and Mahira Sharma break up

पारस ने कहा कि मैं खुद इस बात से हैरान हूं कि माहिरा ने मुझे अनफॉलो क्यों किया और मेरे साथ अपनी सभी फोटोज क्यों डिलीट कर दी। मैं मुंबई 01 अप्रैल को पहुंचा था और माहिरा 15 मार्च को मुंबई आई थी। मैं अपनी मां के साथ घर की शिफ्टिंग और बाकी चीजों में बिजी था। हम दोनों पिछले एक- दो हफ्तों से एक- दूसरे से बात नहीं करते थे। हमारे बीच ऐसे झगड़े तो हमेशा होते रहते थे, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि वो मुझ से ब्रेकअप कर लेगी।

End of Feed