Parag Tyagi Shocking Claim: कांटा लगा गर्ल से घर-घर मशहूर शेफाली जरीवाला इसी साल 27 जून को इस दुनिया को अलविदा कह गई थीं। शेफाली जरीवाला के निधन से पूरी इंडस्ट्री शोक में थी। लेकिन एक्ट्रेस आज भी अपने फैंस और परिवार की यादों में जिंदा हैं। वहीं पराग त्यागी शेफाली जरीवाला को याद करने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। अभी हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान पराग त्यागी ने पत्नी शेफाली जरीवाला से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया। पराग ने बताया कि उनके साथ शेफाली की मौत के एक महीने बाद पैरनॉर्मल एक्टिविटी घटी जिससे वो शब्दों में बयां करते हुए इमोशनल हुए। पराग के इस खुलासे से सभी के हाथ पैर सन्न रह गए।
Image Source: Parag Tyagi Instagram
टीवी एक्टर पराग त्यागी (Parag Tyagi) ने खुलासा किया कि शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की मौत के करीब 1 महीने बाद वो कमरें में बैठकर पत्नी को याद कर रहे थे। शेफाली की तस्वीर को देख पराग ने कहा कि बाबू आप मुझे छोड़कर क्यूं चले गए? तभी कमरें में अचानक कपूर की खुशबू आने लगी। दरअसल शेफाली को कपूर काफी पसंद था उसकी महक से दिवगंत एक्ट्रेस को खास लगाव था। महक सूंघकर पराग त्यागी ने देखा कि घर में कहीं में कपूर नहीं जला हुआ। फिर पराग ने स्माइल की और पूछा बाबू क्या आप यहीं हो? पराग को सिर से लेकर पैर तक किसी एनर्जी होने का एहसास हुआ। एक्टर के सिर के बाल उड़ने लगे। शेफाली के पति ने बताया कि वो ये फीलिंग्स बयां नहीं कर सकते। आज भी पराग को लगता है कि शेफाली उनके साथ ही है। पराग ये भी मानते हैं कि कई बार वो कुछ ऐसा बोल जाते हैं, जिसे सुनकर उनके परिवार वाले कहते हैं, ‘ये तो शेफाली के शब्द लगते हैं।'
