'तेजाब फेंक देंगे' Pandya Store फेम Shiny Doshi को मिली थी दुष्कर्म की धमकी, एक्ट्रेस ने सालों बाद बयां किया दर्द

Shiny Doshi On Received Rape Acid Attack Threats: टीवी एक्ट्रेस शाइनी दोशी ने शॉकिंग खुलासा किया है। शाइनी ने बताया है कि एक समय पर उन्हें रेप और एसिड अटैक की धमकी मिलने लगी थी।

Shiny Doshi On Received Rape Acid Attack Threats: टीवी एक्ट्रेस शाइनी दोसी कमबैक करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शाइनी आखिरी बार पांड्या स्टोर में नजर आई थीं। इस शो में एक्ट्रेस को काफी पसंद किया गया था और शाइनी का से सीरियल काफी समय तक टीआरपी में अच्छा परफॉर्म किया था। अब शाइनी दोशी सीरियल 'इश्क दम और इडली रसम' में नजर आने वाली हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें शाइनी दोशी (Shiny Doshi) ने खुलासा किया है कि एक्ट्रेस के किरदार का असर उनकी रियल लाइफ पर भी कई बार होता है। उन्हें अपने किरदार की वजह से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। (ये भी पढ़ें: 49 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगी Dipshikkha Nagppal? मिस्ट्री मैन संग वीडियो शेयर कर फैंस को किया हैरान)

dia mirza (1)

dia mirza (photo credit)

    शाइनी दोशी को मिली रेप की धमकी

    शाइनी दोशी ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्हें पांड्या स्टोर के दौरान रेप और मुंह पर तेजाब फेंक देने की धमकी मिल चुकी है। एक्ट्रेस ने कहा कि सीरियल में मेरे साथ सिमरन बुधरूप भी थी। इस शो के दौरान मुझे और सिमरन दोनों को धमकियां मिलती थीं। हमें एसिड अटैक की धमकी बार बार दी जाती थी। हम अपनी शिकायत लेकर पुलिस स्टेशन शिकायत करने भी गए थे। उस दौरा हम दोनों ने साइबर क्राइम भी किया था। लोग हमें बार बार मैसेज कर रहे थे। हमें कहा जा रहा था कि हम आपको रेप कर देंगे। रास्ते में कहीं भी दिखे तो एसिड फेंक देंगे। (ये भी पढ़ें: TV Throwback: 'डायरेक्टर के साथ...’, इस एक्ट्रेस से काम के बदले हुई थी गंदी डिमांड, शादी के 10 साल बाद बनेंगी मां)

      पुलिस ने नहीं सुनी शाइनी दोशी की परेशानी

      शाइनी ने खुलासा किाय कि हम दोनों ने अपनी परेशानी एक लेडी कांस्टेबल को बताई थी। तब उन्होने हमें ही इंस्टाग्राम बंद करने की नसीहत दे दी थी। ये सुनकर हम दोनों ही हैरान रह गए थे। हमने उन्हें बताया था कि हम लोग इंस्टाग्राम बंद नहीं कर सकते हैं। ये हमारी रोजी रोटी है। इसी से हम पैसे कमाते हैं। शाइनी ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि कई लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं है और ये उनकी मर्जी है। अगर मुझे रेप और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं तो मैं अपना सोशल मीडिया अकाउंट बंद नहीं कर सकती।

      कमबैक कर रही हैं शाइनी दोशी

      बता दें कि शाइनी दोशी के साथ सीरियल 'इश्क दम और इडली रसम' में अभिषेक कुमार है। पहले इस शो के लिए शोएब इब्राहिम का नाम आगे चल रहा था, लेकिन आखिरी मौके पर मेकर्स ने अपना फैसला बदल लिया। ये शो टीवी पर नहीं बल्कि यूट्यूब पर हैं।

      End of Feed