Gaurav Khanna से मोटी एलिमनी वसूलेंगी Akanksha Chamola? Orry ने बड़ा दावा करते हुए एक्ट्रेस को लगाई लताड़

Orry Awatramani On Akanksha Chamola: हाल ही में ओरी ने आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के तलाक पर बयान दिया और आकांक्षा चमोला को जमकर सुनाया है।

Orry Awatramani On Akanksha Chamola: टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) और गौरव खन्ना अलग हो चुके हैं। दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं, लेकिन दोनों किसी न किसी तरह अपने रिश्ते को कड़वाहट तक न लेकर जाने की कोशिश कर रहे हैं। आकांक्षा अपने इंटरव्यूज में लगातार तलाक और गौरव की बात कर रहे हैं और गौरव शांत हैं। इन सबके बीच, हाल ही में ओरहान अवत्रामणि (Orry Awatramani) यानी ओरी (Orry) ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने आकांक्षा चमोला को लताड़ लगाई है। ओरी ने आकांक्षा पर गौरव के नाम का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: बीमारी पर वजन बढ़ने पर Dipika Kakar को लोगों ने सुनाए थे ताने, अब एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Gaurav Khanna- Akanksha Chamola

Gaurav Khanna- Akanksha Chamola (photo credit- instagram)

    आकांक्षा चमोला पर भड़के ओरी

    हाल ही में ओरी ने इंडिया फोरम से खास बातचीत की। इस दौरान ओरी ने एक्ट्रेस को खूब खरी खोटी सुनाई है। ओरी ने आकांक्षा चमोला के इस दावे पर बात की, जिसमें एक्ट्रेस ने कहा कि कोई किसी के फेम का इस्तेमाल नहीं करता। इस पर ओरी ने खुद को दूसरे के चेहरे और नाम का इस्तेमाल करने में नंबर वन बताया। ओरी ने कहा, 'मैं तो साफ-साफ बात करता हूं। मुझे पता है कि तू (आकांक्षा) क्या कर रही है। सब कुछ एकदम साफ है। तू खुद को प्रमोट करने के लिए मेरे दोस्त (गौरव खन्ना) का इस्तेमाल कर रही है और यह सच में हैरान करने वाली बात है कि कोई 10 साल तक किसी के साथ शादीशुदा रहने के बाद नेशनल टेलीविजन पर जाकर उनके बारे में इतनी बुरी बातें कैसे कर सकता है?' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी Rhiti को मिलती हैं रेप की धमकियां, खुलासा करते हुए बोलीं- 'सोचकर बोलना...'

      आकांक्षा चमोला पर ओरी का आरोप

      ओरी ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि उसे सेट पर अपने 10 साल के पति के बजाय कुत्ते का आना ज्यादा पसंद है। भले ही आप उससे मिलना न चाहें, लेकिन यह कितनी अजीब और बेअदबी भरी बात है और सच कहूं तो, मुझे उस इंसान की बात से बुरा क्यों लगेगा जिसकी शक्ल भी मुझे ठीक से याद नहीं? बस मुझे नहीं लगता कि वह अच्छी इंसान है और असल में, मुझे नहीं पता कि उसने क्या कहा था। मैं उस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता। मैं सोचने की कोशिश कर रहा हूं कि क्या मैंने कोई वीडियो देखा था। मतलब, क्या उसे गौरव की राय की परवाह है? इसके आगे ओरी ने दावा किया कि आकांक्षा चमोला गौरव से तलाक के बाद काफी कुछ लेने वाली हैं।

      ओरी ने की गौरव खन्ना की तारीफ

      ओरी ने आखिर में बताया कि खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग में दोनों ने साथ में वैनिटी शेयर की थी। ओरी ने बताया कि गौरव बहुत अच्छा इंसान हैं और वह एक जेंटलमैन हैं और गौरव ने इस विवाद पर मीडिया में कुछ भी नहीं बोला है। ओरी ने कहा कि शो के दौरान उसे कोई बात परेशान कर रही थी। मुझे बस एहसास हो गया था। मुझे पता था कि कोई बात है। बस मुझे यह नहीं पता था कि वह क्या बात है। कोई भी नॉर्मल इंसान कभी यह सोच भी नहीं सकता कि किसी की पत्नी नेशनल टेलीविन पर आकर यह अनाउंस करे कि वह लेस्बियन है और डिवोर्स ले रही है। ऐसा ख्याल मेरे मन में कभी आया ही नहीं।

      End of Feed