Nandish Sandhu ने शादी के बाद शेयर कीं हल्दी सेरेमनी की शानदार फोटोज, पत्नी के सामने दिखाया टशन

टीवी एक्टर नंदीश संधू ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है। इस बीच नंदिश संधू और कविता बनर्जी की हल्दी की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनपर सभी की नजरें अटक गई हैं।

रश्मि देसाई के एक्स हसबैंड और टीवी एक्टर नंदिश संधू (Nandish Sandhu) इन दिनों चर्चा में बने हुए है। हाल ही में नंदिश संधू ने कविता बनर्जी संग शादी की है। नंदिश संधू और कविता की फोटोज इंटरनेट पर अब भी वायरल है। इस बीच नंदिश संधू और कविता बनर्जी की हल्दी की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनपर सभी की नजरें अटक गई हैं। आइए नजर डालते हैं एक्टर नंदिश संधू और कविता बनर्जी की लेटेस्ट तस्वीरों पर...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'हमारे दिल टुकड़े-टुकड़े हो गए हैं...' Versova Park में पेड़ों की कटाई पर भड़कीं Dia Mirza)

Nandish Sandhu pics

नंदीश संधू और कविता की हल्दी वाली पिक्स (pic credit-instagram)

नंदीश संधू और कविता की हल्दी वाली पिक्स

टीवी एक्टर नंदीश संधू ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है। उन्होंने 14 नवंबर 2026 को कोलकाता में कविता बनर्जी के साथ बंगाली रीति-रिवाज से शादी की। इस बीच नंदीश और कविता ने अपनी हल्दी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों परिवार और दोस्तों के साथ खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। पीले रंग के कपड़ों में सजे दूल्हा-दुल्हन की तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। इस दौरान नंदीश पीले और नारंगी रंग के डिजाइन वाले लंबे कुर्ते में नजर आए। उन्होंने इसके साथ सफेद धोती पहनी थी और ऊपर से हल्के रंग की जैकेट भी पहनी थी। वहीं कविता पीले रंग के खूबसूरत लहंगे में दिखीं। इन तस्वीरों पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। नंदीश और कविता की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है।

End of Feed