Ekta Kapoor on Naagin New Season: डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने अपने हर शो से लोगों का खूब दिल जीता है। उनका 'नागिन' फ्रेंचाइजी बीते 7 सीजन से दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रहा है। एकता कपूर का 'नागिन 7' भी खूब पॉपुलर रहा, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी, नमिक पॉल और कनिका मान ने मुख्य भूमिका अदा की थी। इस शो ने टीआरपी लिस्ट में भी बहुत बार नंबर 1 पर जगह हासिल की। वहीं अब नागिन के नए सीजन के लिए भी एकता कपूर ने बड़ा अपडेट दिया है। एकता कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की है, जिसमें वह नागिन के अपकमिंग सीजन के बारे में बात करती हुईं नजर आईं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ekta Kapoor को तिलक-धागा पहनने पर झेलनी पड़ी मुश्किलें, बताया- इंडस्ट्री में है हिंदूफोबिया
'नागिन 8' को स्किप करेंगी एकता कपूर?
एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा, "तो 'नागिन 8' तो हो रहा है, लेकिन हम इसे 'नागिन 8' नहीं कह सकते हैं, क्योंकि 8 लकी नहीं है।" इसपर एकता कपूर को जवाब मिलता है कि नागिन तो लकी है। वहीं एकता कपूर इस बारे में आगे कहती हैं, "तो हम इसे क्या कहें, नागिन 7.9? या फिर हम 'नागिन 9' करें सीधा। क्योंकि हमने 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' में भी सीजन 4 न करके सीजन 5 किया था, सिद्धार्थ के लिए।" एकता कपूर फैंस की तरफ इशारा करते हुए पूछती हैं कि आप लोग इस बारे में क्या कहते हैं? टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: KWK 9 विवाद के बाद Vijay-Rashmika ने लिया लीगल एक्शन, साइबर क्राइम में दर्ज कराई शिकायत
एकता कपूर को नए सीजन के लिए मिली नागिन?
एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में साझा किये वीडियो में आगे कहा, "हमें हमारी 'नागिन 7.2' या 'नागिन फिर से' या 'नागिन की वापसी' के लिए नागिन मिल चुकी है।" हालांकि एकता कपूर के इस वीडियो में कोई एक्ट्रेस नहीं बल्कि बालाजी की एक्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट तनुश्री दासगुप्ता के कंधे पर लटक रहा नागिन का खिलौना था। लेकिन इन सब में अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि 'नागिन' के नए सीजन के लिए एकता कपूर किसे कास्ट करेंगी।
