Bigg Boss OTT 3 This Contestant Approached For Naagin 7: डेली सोप क्वीन एकता कपूर अपने धमाकेदार शो 'नागिन' के सातवें सीजन के साथ टीवी की दुनिया में दस्तक देने के लिए तैयार है। एकता कपूर ने 'नागिन 7' के लिए तैयारियां जोरों-शोरों पर शुरू कर दी हैं, वहीं शो को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। 'नागिन 7' (Naagin 7) के लिए बीते दिन खबर आई थी कि एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी को शो के लिए अप्रोच किया गया है और उन्होंने 'नागिन 7' का प्रोमो वीडियो भी शूट कर लिया है। वहीं अब एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो के लिए एक और कलाकार का नाम सामने आया है, जो 'नागिन 7' में अहम भूमिका अदा करता दिखाई देगा।
फोटो क्रेडिट- 'नागिन 7' फैनपेज
'नागिन 7' (Naagin 7) के लिए अप्रोच किये गए वो एक्टर और कोई नहीं बल्कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम विशाल पांडे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर और डिजिटल सेंसेशन विशाल पांडे को 'नागिन 7' का ऑफर मिला है। वह शो में अहम भूमिका अदा करते दिखाई दे सकते हैं। हालांकि इस बात पर अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता है। वहीं मेकर्स या फिर विशाल पांडे ने भी मामले को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। लेकिन अगर वह शो का हिस्सा बनते हैं तो यह उनका टीवी डेब्यू होगा।
बता दें कि विशाल पांडे ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' के बाद विशाल पांडे फिल्म 'फार अवे फ्रॉम होम' में नजर आए थे, जिसकी स्क्रीनिंग 'कांस फिल्म फेस्टिवल 2025' में भी हुई थी। उनकी परफॉर्मेंस ने दर्शकों का खूब दिल जीता था। दूसरी ओर 'नागिन 7' (Naagin 7) की बात करें तो एकता कपूर ने कई बार अपने फैंस से वादा किया है कि वह शो को जल्द ही दर्शकों के बीच लेकर आएंगी। हालांकि अभी तक रिलीज डेट के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है।
