naagin season 7 sumbul touqeer khan and priyanka chahar choudhary?: बिग बॉस 16 अपने अंतिम पड़ाव की ओर जा रहा है। लगातार शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स टॉप-5 में अपनी दावेदारी पेश करने में जुटे हुए हैं। इसी के साथ रियलिटी शो में कई बड़े सेलेब्स आ रहे हैं। अब इसी बीच एकता कपूर भी बिग बॉस-16 में आने वाली हैं। इसी के साथ एकता एक बड़ी अनाउंसमेंट करने वाली हैं। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर घोषणा की है कि वह सलमान खान के शो में एक बड़ी घोषणा के लिए आएंगी और शो से अपनी नागिन सीरीज के लिए एक लीड अभिनेत्री पाने की उम्मीद कर रही हैं।
naagin 7 cast latest update
जैसा कि हम जानते हैं कि पिछली बार एकता कपूर की नजर तेजस्वी प्रकाश पर थी और उन्होंने बिग बॉस-15 की विजेता को नागिन-6 के लिए फाइनल किया था। अब एकबार फिर से इतिहास खुद को दोहराएगा। ताजा खबर है कि एकता कपूर, नागिन 7 में मुख्य नागिन के रूप में सुंबुल तौकीर खान को कास्ट करने के बारे में सोच रही हैं। क्योंकि उनके सफल शो इमली की बदौलत सुंबुल को बहुत लोकप्रियता मिली है। हालांकि एक नाम ऐसा भी है जो नागिन-7 में लीड पाने की लड़ाई में आगे आ रहा है। ये नाम बिग बॉस-16 की कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी का है। जी हां, एकता कपूर बिग बॉस-16 की स्टार प्रियंका को भी कास्ट करने में मूड में हैं क्योंकि उनकी शो की विजेता बनने की जोरदार चर्चा है।
इन चर्चाओं के बीच सुंबुल तौकीर और प्रियंका चाहर चौधरी के प्रशंसकों के बीच एक बड़ी लड़ाई शुरू हो गई। फैन्स अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस को नागिन बनाने पर जोर दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'मैम प्लीज सुंबुल को कास्ट कर लो सुंबुल आर्टिकल 15 में आयुष्मान खुराना के साथ काम कर चुकी है।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'मैं प्रियंका को नागिन के रूप में देखना पसंद करूंगा। प्रियंका के लिए बहुत सारे वोट हैं। प्रियंका को अपनी फिल्म में कास्ट करें।'
इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि एकता, सुंबुल को कास्ट कर सकती है क्योंकि फहमान खान का शो भी कलर्स पर चल रहा है। वो इनकी फैन फॉलोइंग के बारे में बहुत जानती हैं और सुंबुल को कास्ट करने से उन्हें निश्चित रूप से फायदा होगा।
