Bigg Boss 19 का क्रेज को देख 'नागिन 7' ने पीछे लिए कदम, एकता कपूर के शो की रिलीज डेट बढ़ी आगे?

Naagin 7 Release Date: एकता कपूर का शो 'नागिन 7' से जुड़ी एक बड़ी खबर सोशल मीडिया पर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नागिन 7 की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है जिसके चलते अभी फैंस को और इंतजार करना पड़ेगा। शो की रिलीज डेट आगे बढ़ाने की वजह 'बिग बॉस 19' है।

Naagin 7 Release Date: कलर्स टीवी का फेमस सुपर नैचुरल शो 'नागिन 7' जल्द ही छोटे परदे पर लौटने वाला है। इस सीजन नागिन टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी बनी है। एकता कपूर ने अपने शो की कमान प्रियंका को देकर एक बड़ा दांव खेला है। सभी को बस इसी का इंतजार है कि शो कब रिलीज होगा, उन्हे प्रियंका का नागिन अवतार कब देखने मिलेगा? इस बीच उड़ती उड़ती खबर सामने आई है जो 'नागिन 7' फैंस के लिए अच्छी नहीं है। खबर ये है कि नागिन 7 के फैंस को शो का पहला एपिसोड देखने के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।

Naagin 7 Release Date

Image Source: Jio Hotstar / Colors tv

जी हाँ, टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार 'नागिन 7' (Naagin 7) की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है जिसका कारण है सलमान खान का शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) । शो के मेकर्स चाहते थे की 'नागिन 7' का प्रीमियर नवंबर के आखरी या दिसंबर पहले हफ्ते में हो। हालांकि अब 'बिग बॉस 19' का फिनाले भी अब सिर पर है जिसके चलते मेकर्स ने 'नागिन 7' की रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला लिया। प्रोडक्शन हाउस और चैनल नहीं चाहता की टीवी के दो बडे शोज का आपस में टक्कर हो। सूत्रों के मुताबिक 'नागिन 7' का लॉन्च काफी धमाकेदार होने वाला है जिसके लिए सेट पर तैयारियाँ जोरों-शोरों पर है। सोशल मीडिया पर 'नागिन 7' के सेट की तस्वीर भी लीक हुई हैं। एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने अपने इस सुपर नैचुरल शो के लिए काफी खर्चा किया है। अभी तक शो की रिलीज डेट आगे बढ़ाने की खबर पर मेकर्स का कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

End of Feed