Naagin 7 पर ताला लगा रही हैं Ekta Kapoor, खुद वीडियो शेयर कर किया कंफर्म; इस दिन रिलीज होगा आखिरी एपिसोड

Naagin 7 Going To Off Air On This Date: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'नागिन 7' पर जल्द ही ताला लगने वाला है। सीरियल से जुड़ी इस खबर की पुष्टि खुद एकता कपूर ने की है।

Naagin 7 Going To Off Air On This Date: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'नागिन 7' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'नागिन 7' ने टीआरपी लिस्ट में शुरुआत में तो टॉप पर जगह बनाई। यहां तक कि 'अनुपमा' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को भी पछाड़ दिया था। लेकिन अब 'नागिन 7' को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि इस सीरियल पर जल्द ही ताला लगने वाला है। हैरत की बात तो यह है कि खुद एकता कपूर ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया कि 'नागिन 7' को वह बंद करने जा रही हैं। एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने शो के आखिरी एपिसोड के रिलीज होने की डेट भी बताई है। यह भी पढ़ें: Naagin 7: नागिन अनंता संग मिलकर ड्रैगन को पाताल में गाड़ेगी विषाखा, शो में होगी Anita Hassanandani की एंट्री?

ekta kapoor confirms naagin 7 off air

'नागिन 7' पर ताला लगा रही हैं एकता कपूर, फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, इंस्टाग्राम

    इस दिन रिलीज होगा 'नागिन 7' का आखिरी एपिसोड

    एकता कपूर (Ekta Kapoor) का ये वीडियो देख 'नागिन 7' (Naagin 7) के फैंस को तगड़ा झटका लगा है। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, "एकता कपूर ने पहले अपनी 'नागिन 7' की टीम से फैंस को रूबरू कराया। उन्होंने आगे कहा, "आधीरात को अपनी नागिन टीम के साथ। जैसा कि हम मेरे जन्मदिन पर शो को बंद कर रहे हैं तो तुम मुझे बताओ कि तुम लोग क्या हो, 'नागिन' या फिर ड्रैगन।" एकता कपूर की टीम में मौजूद लोगों ने ज्यादातर खुद को ड्रैगन बताया। एकता कपूर के वीडियो के मुताबिक, 'नागिन 7' का आखिरी एपिसोड उनके बर्थडे यानी 7 जून को रिलीज होगा। हालांकि उससे पहले प्रियंका चाहर चौधरी स्टारर 'नागिन 7' में कई दिलचस्प ट्विस्ट आने वाले हैं जो लोगों को हैरान करेंगे। यह भी पढ़ें: Naagin 7 में ड्रैगन बनीं Kanika Mann संग बचपन में कजिन ने की गंदी हरकत, पपीता खाकर करना चाहती थीं अबॉर्शन

    End of Feed