Kanika Mann Face Harassment At Home: टीवी सीरियल नागिन 7 (Naagin 7) में कनिका मान ने ड्रैगन बनकर सबको खुश कर दिया। वह सीरियल की विलेन हैं लेकिन कनिका शो की लीड एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी से भी ज्यादा पसंद की जा रही हैं। कनिका के लुक पर हर कोई फिदा हो गया है। हाल ही में कनिका मान ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने करियर के अलावा निजी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा राज खोला है। कनिका मान (Kanika Mann) ने इस बात पर जोर दिया है कि लड़कियों को गुड टच और बेड टच के बारे में सिखाना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने अपनी जिंदगी का डार्क सीक्रेट भी खोला। (ये भी पढ़ें: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की अंजलि ने फेक अकाउंट बनाने वालों को दी चेतावनी, बोलीं, 'हाल खराब कर..')
कनिका मान के साथ बचपन में हुई गंदी हरकत
नागिन 7 (Naagin 7) एक्ट्रेस कनिका मान (Kanika Mann) ने Hauterrfly से खास बातचीत की है। इस मौके पर एक्ट्रेस ने बताया कि कई बार घर में भी लड़कियां सुरक्षित नहीं होती है और वह इस बारे में किसी को नहीं बात पाती। क्योंकि उनकी बात सुनेगा कौन? कनिका मान ने इस इंटरव्यू में कहा कि मान लो कोई कजिन, रिलेटिव या फिर कोई पड़ोसी ऐसा कर रहा है तो आप किसे बताने जाओगे। घरवालों के लिए इस तरह की बातों पर विश्वास करना बहुत ही मुश्किल होता है। इसके बाद कनिका मान ने खुद के साथ हुई घटना का खुलासा किया. उन्होंने कहा कि मेरे साथ ऐसा पानीपत में हुआ था। मुझे लगता है कि इन सब चीजों में ज्यादातर हमारे रिलेटिव ही होते हैं या कजिन ही होते हैं। ये चीजें बच्चों के दिमाग पर असर डाल सकती है।' (ये भी पढ़ें: Karan Kundrra से शादी नहीं करेंगी Tejasswi Prakash? सीक्रेट वेडिंग पर तोड़ी चुप्पी, फैंस के बीच खोल दी सारी सच्चाई)
