प्रणित मोरे के विवाद के बीच Munawar Faruqui ने दी लोगों को 'थमने' की सलाह, बोले- किसी की लाश निकलेगी तब...

Munawar Faruqui Video Over Pranit More Backlash: 'बिग बॉस 17' विजेता मुनव्वर फारूकी ने हाल ही में वीडियो शेयर कर प्रणित मोरे के मामले पर लोगों को थम जाने की सलाह दी है।

Munawar Faruqui Video Over Pranit More Backlash: 'बिग बॉस 19' फेम प्रणित मोरे इन दिनों अपने विवादित शो के कारण काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। प्रणित मोरे के शो में '370 की बिरयानी' वाले जोक ने लोगों का आक्रोश सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। इसके अलावा प्रणित मोरे के ही शो का एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक डॉक्टर शवों के बारे में भद्दी बातें कहते दिखाई दी। इस मामले को लेकर प्रणित मोरे, हिमांशु जांगड़ा और सेजल पवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। साथ ही तीनों ने अपने-अपने वीडियो साझा कर माफी मांगी। वहीं अब इस मामले पर मुनव्वर फारूकी ने वीडियो साझा किया है। उन्होंने विवादों के बीच लोगों को थम जाने की सलाह दी। मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने कहा कि अब तीनों के खिलाफ एफआईआर हो चुकी है तो कानून को अपना काम करने दो। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: प्रणित मोरे के बाद अब Madhur Virli ने सरेआम मांगी माफी, 'रेप' पर भद्दा मजाक कर विवादों में आए थे कॉमेडियन

munawar faruqui (18)

मुनव्वर फारूकी ने प्रणित मोरे के विवाद के बीच शेयर किया वीडियो, फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम

मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना वीडियो साझा किया। उन्होंने कहा, "हेलो दोस्तों, मुझे लगता है कि अब हम सबको थम जाना चाहिए। कॉमेडियन ने बहुत गलत बात बोली। दर्शकों ने जो बोला वो गलत था। उस लड़की ने भी जो बात कही वो भी गलत थी। वो जो कह रहे हैं मुझे नहीं पसंद है, मुझे नहीं पसंद है। लेकिन एक अंत का स्तर होता है एफआईआर। एफआईआर हो गई, उनकी नौकरी चली गई, करियर खराब हो गया, समाज में इज्जत चली गई। हो गया जो होना था उनके साथ। लेकिन अब थम जाओ भाई।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मुझे उसे रोकना चाहिए था' 370 की बिरयानी विवाद पर Pranit More ने दिया पहला रिएक्शन, वीडियो शेयर कर मांगी माफी

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

      मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने अपने वीडियो में आगे कहा, "तुम लोग जो कंटेंट के नाम पर निचोड़ रहे हो ना कि इस लड़के की हिम्मत देखो, या वो लड़की ऐसे कह रही है। अरे बस कर दो भाई। जो उन्होंने किया, उसका जख्म उसे मिल चुका है तो अब थम जाओ। भाई किसी की लाश निकलेगी ना, तब तुम एहसास करते फिरोगे कि ये मानसिक तौर पर डिप्रेस कैसे हो गया या ट्रोल। हर चीज की सीमा होती है, उनपर एफआईआर हो चुकी है। कानूनी रूप से जो होना होगा, होगा, तुम लोग रुक जाओ।"

      End of Feed