Munawar Faruqui ने रिवील किया बेटी का नाम, वायरल हुआ पोस्ट

Munawar Faruqui Daughter Name: बिग बॉस के विनर मुनव्वर फारूकी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर अपनी बेटी का नाम बता दिया है। आइए उनकी बेटी का नाम जानते है इस रिपोर्ट में...

Munawar Faruqui Daughter Name: बिग बॉस के विनर मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में मुनव्वर फारूकी के घर खुशियों ने दस्तक दी हैं। मुनव्वर फारूकी और उनकी पत्नी महजबीन कोटवाला (Mehzabeen Coatwala) ने 1 मई 2026 को अपनी बेटी का स्वागत किया। इस बीच मुनव्वर फारूकी ने अपनी बेटी के नाम से पर्दा हटा दिया है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-Munawar Faruqui के घर हुआ प्यारी सी बेटी का जन्म, Bigg Boss 17 विनर ने लिखा 'घर में बरकत आई')

Munawar Faruqui daughter name

मुनव्वर फारूकी ने रिवील किया बेटी का नाम (pic credit-instagram)

मुनव्वर फारूकी ने रिवील किया बेटी का नाम (pic credit-instagram)

मुनव्वर फारूकी ने बताया बेटी का नाम

मुनव्वर फारूकी और उनकी पत्नी महजबीन कोटवाला ने 1 मई 2026 को अपनी बेटी का स्वागत किया। इस खुशखबरी को कपल ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया था। तभी से लोग उनकी बेटी की पहली झलक और नाम जानने के लिए काफी उत्साहित थे। अब महजबीन ने इंस्टाग्राम पर अपनी नन्हीं बेटी के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि, उन्होंने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया, लेकिन उसका नाम जरूर बताया। मुनव्वर और महजबीन ने अपनी बेटी का नाम 'बरिराह मुनव्वर फारूकी' रखा है। महजबीन ने पोस्ट में बताया कि बरिराह नाम का मतलब पवित्रता, अच्छाई और नेक रास्ते की खूबसूरत पहचान होता है।

End of Feed