Munawar Faruqui के 32वें बर्थडे पर पत्नी मेहजबीन ने लुटाया प्यार, परिवार संग यूं मनाया जश्न

Munawar Faruqui 32nd Birthday, Mehzabeen Faruqui Showers Love On Him: टीवी के पॉपुलर शो 'बिग बॉस' में जीत दर्ज करने वाले मुनव्वर फारूकी का आज 32वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनकी पत्नी मेहजबीन फारूकी उनपर प्यार लुटाती नजर आईं। वहीं दूसरी ओर मुनव्वर ने जन्मदिन का जश्न परिवार संग मनाया।

Munawar Faruqui 32nd Birthday, Mehzabeen Faruqui Showers Love On Him: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और 'बिग बॉस 17' विजेता मुनव्वर फारूकी अपने अंदाज के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। मुनव्वर फारूकी का आज 32वां जन्मदिन है और इस खास मौके पर फैंस से लेकर स्टार्स तक मुनव्वर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। मुनव्वर फारूकी ने अपना जन्मदिन परिवार के साथ सेलिब्रेट किया, जिससे जुड़ी झलकियां भी मेहजबीन कोटवाला ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जहां एक फोटो में मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) के लिए मेहजबीन ने रोमांटिक बातें लिखीं तो वहीं अगली पोस्ट में स्टैंडअप कॉमेडियन केक काटते हुए दिखाई दिये। मुनव्वर फारूकी के बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़ी फोटो और वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई है।

munawar faruqui birthday celebration

फोटो क्रेडिट- मेहजबीन कोटवाला इंस्टाग्राम

End of Feed