Mukesh Khanna ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम को बनाए राष्ट्रगान'

Mukesh Khanna On National Anthem: अभिनेता मुकेश खन्ना का एक बयान वायरल हो रहा है। इस बयान में मुकेश खन्ना ने 'जन गण मन’ को हटाने की मांग की है और राष्ट्रगान बदलने के लिए कहा है।

Mukesh Khanna On National Anthem: मशहूर अभिनेता मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) अपने बयान की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं। मुकेश खन्ना ने कई बार ऐसे बयान दिए हैं, जिससे विवाद खड़ा हुआ है, लेकिन अभिनेता ने हमेशा ही विवादों को नजरअंदाज किया है। अब मुकेश खन्ना ने नई मांग की है। 15 अगस्त को देशभर के लोग 80वां स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट कर रहे थे, लेकिन इसी बीच अभिनेता ने राष्ट्रगान को बदलने की मांग कर दी। मुकेश खन्ना का कहना है कि 'जन गण मन' की जगह 'वंदे मातरम' को राष्ट्रगान की जगह देनी चाहिए। अब अभिनेता के इस बयान से नई बहस शुरू हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'उतार-चढ़ाव...' लड़ाई भूल Tejasswi Prakash की बर्थडे पार्टी में पहुंची थीं Surbhi Chandna, विवाद पर क्या बोलीं?

mukesh khanna

mukesh khanna (photo credit- instagram)

    मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग

    मुकेश खन्ना ने हाल ही में आईएएनएस से खास बातचीत की, जिसमें अभिनेता ने राष्ट्रगान को बनाने के बारे में कई कड़े दावे किए और कहा कि वह चाहते हैं कि 'वंदे मातरम' उसकी जगह ले। मुकेश खन्ना ने आईएएनएस से खास बातचीत की जिसमें अभिनेता ने दावा किया कि राष्ट्रगान 'जन गण मन' महारानी एलिजाबेथ को श्रद्धांजलि के रूप में लिखा गया था। उन्होंने कहा, 'मैंने तीन साल पहले भी कहा था कि 'वंदे मातरम' को राष्ट्रगान बनाया जाना चाहिए। 'जन गण मन' हमारे देश का राष्ट्रगान नहीं है। यह महारानी एलिजाबेथ को श्रद्धांजलि है। रवींद्रनाथ टैगोर ने उनकी तारीफ में एक गीत लिखा था। हमने इसे स्वीकार है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:' Khatron Ke Khiladi 15: 'मेरा बर्ताव गलत...', फरहाना भट्ट संग बदतमीजी कर पछताईं Avika Gor, मांगी माफी

      मोदी सरकार से लगाई गुहार

      इसके आगे मुकेश खन्ना ने कहा कि भाग्यविधाता, पंजाब सिंह, ये सब हमारे नहीं हैं। 'वंदे मातरम' हमारा है। लता जी ने इसे बहुत खूबसूरती से गाया था। मेरी कल्याणजी आनंदजी भाई से मुलाकात हुई थी। इसे पढ़े हुए मुझे दो साल हो गए हैं। मैंने सात मिनट का वंदे मातरम गीत रिकॉर्ड किया है जो ऐतिहासिक बन जाना चाहिए। एक्टर ने आगे कहा कि वह चहाते हैं कि देशभर में ये बदलाव जल्द से जल्द हो। देशभर में जन गण मन को हटा दिया जाए। मोदी जी को इस दिशा में काम करना चाहिए। मुकेश खन्ना ने आखिर में ये भी कहा कि हर स्कूल और कार्यक्रम में वंदे मातरम को अनिवार्य करना चाहिए। सबसे पहले ‘वंदे मातरम’ गाया जाएगा, वो भी पूरा। इसके कुछ हिस्से बीच में हटा दिए गए थे, इसलिए मुझे खुशी है कि ‘वंदे मातरम’ का महत्व बढ़ रहा है। मेरा गाना छह महीने में रिलीज हुआ है।

      End of Feed