Mr. Faisu To Tie Knot In 2026: टीवी और सोशल मीडिया के पॉपुलर स्टार मिस्टर फैजू यानी फैजल शेख ने अपने अंदाज से खूब लोकप्रियता बटोरी है। सोशल मीडिया के तो वह सुपरस्टार कहे जाते हैं। मिस्टर फैजू ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' से लेकर 'झलक दिखला जा 10' तक में हाथ आजमाया हुआ है। इसके साथ ही वह 'लाफ्टर शेफ्स' में भी नजर आ चुके हैं। लेकिन करियर से इतर मिस्टर फैजू हाल ही में अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, मिस्टर फैजू 2026 में शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस बात की पुष्टि खुद मिस्टर फैजू (Mr Faisu) ने की है। इसके साथ ही उन्होंने ब्रेकअप की अफवाहों के बाद जन्नत जुबैर के लिए एक बात भी कही है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anurag Dobhal की पीठ में परिवार ने फिर घोंपा खंजर, अपनी ही जमीन से धोना पड़ा हाथ!
मिस्टर फैजू ने जन्नत जुबैर के लिए कही ये बात (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
फैजल शेख (Faisal Shaikh) ने हाल ही में पिंकविला को इंटरव्यू दिया, जहां उनसे उनकी निजी जिंदगी पर सवाल किये गए। जब मिस्टर फैजू से पूछा गया कि आपने कहा था कि आपकी 2026 में शादी हो जाएगी, तो आप कर रहे हो? इसपर मिस्टर फैजू ने जवाब दिया, "हां, 2026 में, अभी हुई नहीं है ना। इस साल को खत्म होने में वक्त है।" वहीं जब सवाल किया गया कि क्या आपकी जिंदगी में कोई है तो मिस्टर फैजू ने जवाब दिया कि अभी तो कोई नहीं है, लेकिन 2026 में शादी हो जाएगी। सोशल मीडिया स्टार से पूछा गया कि वह लव मैरिज करेंगे या फिर अरेंज मैरिज, इसपर मिस्टर फैजू ने बताया कि वह अरेंज मैरिज करेंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Shoaib Ibrahim के पिता 37 दिनों बाद अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, ब्रेन स्ट्रोक के कारण कराए गए थे भर्ती
जन्नत जुबैर के लिए कही ये बात
मिस्टर फैजू (Mr Faisu) और जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) एक-दूजे के काफी अच्छे दोस्त रह चुके हैं। दोनों के रिलेशनशिप की खबरें भी बहुत बार सामने आई हैं। लेकिन कुछ वक्त पहले ही मिस्टर फैजू और जन्नत जुबैर ने एक-दूजे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया, जिसके बाद से उनके ब्रेकअप की अफवाहें आनी शुरू हो गईं। वहीं इंटरव्यू में जन्नत जुबैर के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने एक्ट्रेस के लिए कहा, "छोटा पैकेट बड़ा धमाल।" हालांकि इन सब में मिस्टर फैजू ने अपनी और जन्नत जुबैर की दोस्ती पर कोई टिप्पणी नहीं की।
