Mouni Roy ने Suraj Nambiar संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- गलत नैरेटिव फैलाना बंद करें...

Mouni Roy on Divorce Rumours: टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय ने आखिरकार अपने और पति सूरज नांबियार संग उड़ रही तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी। इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर मौनी ने उड़ते रुमर्स की सच्चाई बताई है।

Mouni Roy on Divorce Rumours: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का परचम फैला चुकीं मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते दिन मौनी रॉय (Mouni Roy) ने इंस्टाग्राम पर पति सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) को अनफॉलो कर दिया था। सिर्फ यही नहीं मौनी ने अपनी और सूरज सभी शादी की तस्वीरों को डिलीट कर दिया, जिसके चलते दोनों की अलग होने की खबरों को हवा मिल गई। वहीं खुद अब मौनी रॉय ने अपने और सूरज की तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ी और फैंस से ये गुजारिश कर डाली। यहां देखिए मौनी का पोस्ट। (ये भी पढ़ें: Mouni Roy-Suraj Nambiar ने शादी के 4 साल बाद लिया तलाक, TV की नागिन को मिला पति से धोखा?)

Mouni Roy on Divorce Rumours

मौनी रॉय ने तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी/फोटो क्रेडिट-जियो हॉटस्टार और मौनी रॉय इंस्टाग्राम

    मौनी रॉय ने शेयर किया पोस्ट

    मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा कि सभी मीडिया हाउस से गुजारिश है कि वे झूठी खबरें न छापें और हमें स्पेस और प्राइवेसी दें। प्लीज़। दरअसल मौनी का ये पोस्ट तब आया जब सूरज संग एक्ट्रेस के तलाक का कारण सामने आया। एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार सूरज नांबियार ने मौनी रॉय को धोखा दिया। वहीं सूरज नांबियार ने मौनी रॉय के फ़ेम और पैसों का इस्तेमाल भी किया। अब कहा जा रहा है कि सूरज नांबियार ने मौनी की सभी जमा-पूंजी को लुटा दिया है। ऐसे में मौनी के इस पोस्ट ने इन खबरों पर फुल स्टॉप लगा दिया है। हालांकि सभी के मन में अब भी यही सवाल है कि क्या मौनी और सूरज की चार साल की शादी खत्म होने जा रही है? (ये भी पढ़ें: Mouni Roy लेने जा रही हैं तलाक !! पति सूरज नांबियार को किया अनफॉलो और डिलीट किए सभी पोस्ट)

    मौनी रॉय ने तोड़ी तलाक की खबरों पर चुप्पी/फोटो क्रेडिट-मौनी रॉय इंस्टाग्राम

      मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी

      एक्ट्रेस मौनी रॉय ने साल 2022 में सूरज नांबियार संग शादी की थी। गोवा में कपल ने बंगाली और मलयाली रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए थे। बता दें मौनी रॉय की तलाक की खबरों को दिशा ने भी दी जो उनकी बेस्टफ्रेंड हैं। दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर सूरज को अनफॉलो कर दिया है।

      End of Feed