So cute.. राजकुमारी मोहिना कुमारी के बेटे आयांस ने इंटरनेट पर मचाई धूम, 'ढोल' की धुन पर किया डांस

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 01:37 PM IST

Mohena Kumari Son Ayaansh: राजकुमारी मोहिना कुमारी सिंह (Mohena Kumari Singh) स्टार प्लस के मशहूर टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आ चुकी हैं। मोहिना कुमारी सिंह ने अपने बेटे आयांश के साथ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मोहिना कुमारी ने शेयर किया आयांश का प्यारा वीडियो।
  • मोहिना ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आ चुकी हैं।
  • मोहिना कुमारी एक राजघराने से ताल्लुक रखती हैं।

Mohena Kumari Son Ayaansh: टीवी एक्ट्रेस और राजकुमारी मोहिना कुमारी सिंह (Mohena Kumari Singh) स्टार प्लस के मशहूर टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आ चुकी हैं। मोहिना कुमारी सिंह (Mohena Kumari Singh) एक राजघराने से ताल्लुक रखने के कारण अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। मोहिना, रीवा राजघराने से आती हैं। मोहिना कुमारी सिंह अपने बेबी बॉय, आयांश सिंह रावत के साथ हर पल को खुल कर जीती हैं और सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ भी शेयर करती रहती हैं। इसी साल 15 अप्रैल, 2022 को मोहिना और उनके पति, सुयश रावत ने अपने बेटे आयांश को जन्म दिया था।

Mohena Kumari Singh and her son Ayaansh

Mohena Kumari Singh and her son Ayaansh

काफी क्यूट है मोहिना का बेटा आयांश

End of Feed