पिता के निधन से बुरी तरह टूट गईं Mannara Chopra, बेसुध हालत में बहन मिताली संग मुंबई एयरपोर्ट पर आईं नजर

Mannara Chopda Spotted At Mumbai Airport With Sister Mitali Handa After Father Death: बॉलीवुड और टीवी पर पहचान बनाने वाली मन्नारा चोपड़ा के पिता का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। मन्नारा के पिता का अंतिम संस्कार मुंबई में होगा, वहीं एक्ट्रेस भी बहन मिताली के साथ बेसुध हालत में एयरपोर्ट पर नजर आईं।

Mannara Chopda Spotted At Mumbai Airport With Sister Mitali Handa After Father Death: बॉलीवुड और टीवी पर पहचान बनाने वाली मन्नारा चोपड़ा पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। मन्नारा चोपड़ा के पिता एडवोकेट रमन राय हांडा का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद मन्नारा चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर दी। मन्नारा चोपड़ा ने अपनी पोस्ट में बताया कि उनके पिता उनके परिवार के लिए स्तंभ थे। उनका अंतिम संस्कार 18 जून को मुंबई में होगा। पिता के निधन के बाद मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) भी अपनी बहन मिताली हांडा के साथ आनन-फानन में मुंबई पहुंचीं। एयरपोर्ट पर 'बिग बॉस 17' फेम बिल्कुल बेसुध हालत में नजर आईं। इससे जुड़ा उनका वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मन्नारा चोपड़ा पिता के निधन के बाद बेसुध हालत में एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) का ये वीडियो इंस्टैंट बॉलीवुड ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया है, जिसमें वह बहन के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। वीडियो में मन्नारा चोपड़ा का चेहरा उतरा हुआ नजर आया। मन्नारा चोपड़ा का उतरा हुआ चेहरा देख फैंस भी मायूस हो गए। एक यूजर ने लिखा, "ये बहुत मायूस लग रही है। भगवान आपको हिम्मत दे।" दूसरे यूजर ने लिखा, "मन्नारा ऊपर वाला आपको हिम्मत दे। हमारी सांत्वनाएं आपके परिवार के साथ हैं और हम प्रार्थना करते हैं कि रमन अंकल जी की आत्मा को शांति मिले।" तीसरे यूजर ने लिखा, "मां-बाप से कीमती इस दुनिया में कुछ भी नहीं है।"

End of Feed