Shoaib Ibrahim बिरयानी खिलाकर जीतना चाहते थे JDJ 11, मनीषा रानी ने सरेआम खोली पोल!

Manisha Rani on Shoaib Ibrahim: एक्ट्रेस मनीषा रानी ने हाल ही में शोएब इब्राहीम को लेकर एक बड़ा बयान दिया की वह शो झलक दिखलाजा के जज को रिहाने की कोशिश कर रहे थे। आखिर ये पूरा मामला है क्या जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Manisha Rani on Shoaib Ibrahim: टीवी एक्ट्रेस मनीषा रानी अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती है। हर दिन कोई ना कोई बयान और कंट्रोवर्सी की वजह से वह खबरों में बनी रहती है। सिर्फ यही नहीं वह इन दिनों अपनी पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा इन्जॉय कर रही है और कई प्रोजेक्ट में नजर आने वाली है। हाल ही में उन्होंने के इंटरव्यू के दौरान शोएब इब्राहीम पर झलक दिखलाजा के जज को रिझाने के आरोप लगाए हैं और कहा है की वह बिरयानी खिलाकर सभी को मस्का लगाते थे। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर मनीषा ने ऐसा क्यूं कहा।

Manisha Rani on Shoaib Ibrahim

मनीषा रानी (Manisha Rani) रियलिटी शो झलक दिखलाजा 11 (Jhalak Dikhhla Jaa) की विनर बनी और उन्होंने टीवी एक्टर शोएब इब्राहीम को पटखनी दी। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला रहा था, लेकिन किसइ को उमीद नहीं थी की एक्ट्रेस अपने नाम ट्रॉफी करेंगी। अब हाल ही में सिद्धार्थ कानन के इंटरव्यू में मनीष से जब पूछा गया की शोएब फिनाले में टेलेंट नहीं फैंस की वजह से आए तो उनका क्या मानना है। इसपर एक्ट्रेस कहती हैं की शो में टेलेंट काफी जरूरी होता है, फन फालोइंग से वो शख्स आगे नहीं जा सकता। साथ ही फराह मैम को शोएब काफी पसंद थे हर कोई कंटेस्टेंट जजेस को मस्का लगाते थे।

End of Feed