Mahadev & Sons प्रोड्यूसर के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेंगी Manasi Salvi, सरेआम खोली मेकर्स की पोल

Manasi Salvi To File Defamation Case Against Saurabh Tewari: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'महादेव एंड सन्स' के प्रोड्यूसर सौरभ तिवारी पर मानसी साल्वी ने मानहानि का मुकदमा करने का फैसला किया है।

Manasi Salvi To File Defamation Case Against Saurabh Tewari: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'महादेव एंड सन्स' एक्ट्रेस मानसी साल्वी इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। मानसी साल्वी ने 'महादेव एंड सन्स' को बीच में ही छोड़ने का फैसला किया है। वहीं इस मामले पर शो के प्रोड्यूसर सौरभ तिवारी ने कहा था कि बीच में ही शो छोड़ने के लिए वह मानसी साल्वी (Manasi Salvi) के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं। वहीं अब इस मामले पर खुद मानसी साल्वी का रिएक्शन आया है। उन्होंने प्रोड्यूसर सौरभ तिवारी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करने का फैसला किया है। मानसी साल्वी ने आरोप लगाया कि प्रोड्यूसर सौरभ तिवारी तथ्यों को तोड़-मरोड़कर मीडिया में पेश कर रहे हैं। यह भी पढ़ें: Mahadev & Sons: सीन्स कटते ही Manasi Salvi ने पकड़ी पतली गली, बीच में छोड़ा शो; अब मेकर्स लेंगे कानूनी एक्शन!

mahadev and sons

प्रोड्यूसर के खिलाफ मानहानि केस करेंगी मानसी साल्वी, फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

    मानसी साल्वी (Manasi Salvi) ने फ्री प्रेस जर्नल संग बातचीत के दौरान बताया कि प्रोड्यूसर बार-बार उन्हें मैसेज और वॉयस नोट भेजकर बता रहे थे कि चैनल उनके किरदार को आगे नहीं बढ़ाना चाहता है, लेकिन उनके कहने पर भानु बाजपेई के किरदार को आगे बढ़ाया जा रहा है। मानसी साल्वी ने कहा कि इस चीज से उनके अंदर अनिश्चितता और निर्भरता की भावना आई, खासकर उस समय में जब उनकी भूमिका सीरियल में लगातार कम हो रही है। मानसी साल्वी ने बताया कि मेकर्स की ओर से उन्हें निकाले जाने का मेल आया था। लेकिन फिर अचानक से प्रोड्यूसर्स ने उन्हें शो में वापस रखने का फैसला किया। यह भी पढ़ें: Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin में हुई इस किरदार की वापसी, ईशान-सवि से जुड़ा है गहरा नाता

    End of Feed