तनाव में Mahhi Vij, कमबैक शो Seher Hone Ko Hai को रातों-रात मारेंगी लात? पोस्ट से फैंस के बीच मचाई हलचल

​Mahhi Vij Post Viral: एक्ट्रेस माही विज सीरियल सेहर होने को है में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके वायरल होते ही दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस शो छोड़ने वाली हैं।

Mahhi Vij Post Viral: टीवी एक्ट्रेस माही विज ने लंंबे ब्रेक के बाद इंडस्ट्री में कुछ समय पहले ही कदम रखा है। एक्ट्रेस इन दिनों सीरियल सेहर होने को है (Seher Hone Ko Hai) में नजर आ रही हैं। माही विज के करियर के लिए ये सीरियल काफी अहम हैं, लेकिन लगती है कि एक्ट्रेस अपना ये शो छोड़ने वाली हैं। माही विज (Mahhi Vij) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर माही विजय ने टेंशन में होने की बात का खुलासा किया है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट ने फैंस को टेंशन में डाल दिया है। अब लोगों का मानना है कि एक्ट्रेस शो छोड़ने की प्लानिंग में हैं। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: दादी सा के सामने अभिरा के लिए प्यार साबित करेगा अरमान, देखती रह जाएगी मायरा)

mahhi vij

mahhi vij (Photo Credit- instagram)

माही विज का पोस्ट वायरल

माही विज (Mahhi Vij) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने मन की बात लिखी है और साबित किया है कि वब इन दिनों ठीक नहीं हैं। माही विज ने पोस्ट में लिखा, 'कुछ लोग काम करने को सौभाग्य समझते हैं, मुझे तनाव महसूस होता है।' माही के इस पोस्ट से साफ है कि उनके वर्क प्लेस पर इन दिनों काफी कुछ हो रहा है, जिससे वह तनाव में अपने दिन निकाल रही हैं। माही विज के इस पोस्ट के बाद ही फैंस ने दावा करना शुरू कर दिया है कि एक्ट्रेस शो छोड़ रही हैं। अब तक माही विज की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन सेट पर कुछ न कुछ होने की वजह से फैंस माही विज के टेंशन की वजह से शो को ही मान रहे हैं। (ये भी पढ़ें: 'डर की जगह लोकतंत्र को चुना...' बंगाल चुनाव में BJP की जीत पर खुशी से झूमीं Rupali Ganguly, TMC को मारा ताना)

mahhi vij (Photo Credit- Instagram)

सेट पर हुआ था पार्थ समथान और ऋषिता कोठारी का झगड़ा

सीरियल सेहर होने को है शो बीते काफी समय से विवादों में है। शो के सेट पर बीते दिनों पार्थ समथान और ऋषिता कोठारी का झगड़ा हुआ था। दावा है कि पार्थ ने ऋषिता के कथित बॉयफ्रेंड पर फेक ट्रोल करवाने का आरोप लगवाया था। इस वजह से सेट पर काफी कुछ हुआ था।

माही विज का करियर

माही विज ने टीवी इंडस्ट्री में कई शानदार सीरियल में काम किया है, जिसमें लागी तुझसे लगन, बालिका वधू और शुभ कदम शामिल है। वह रियलिटी शो झलक दिखला जा और नच बलिये में भी हिस्सा ले चुकी हैं। अब वह लगभग 10 साल बाद टीवी पर लौटी हैं। खुद माही विज ने कहा था कि उन्होंने कमबैक की उम्मीद खो दी थी।

End of Feed