Lock UPP 2 Contestants: एकता कपूर का रियलिटी शो लॉकअप का पहला सीजन हिट रहा था। ये शो 2022 से ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीम हुआ था। तब से ही फैंस इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। एकता कपूर कई बार शो पर अपडेट दे चुकी हैं, लेकिन अब तक ये शो ओटीटी या फिर टीवी पर आया नहीं है। इन सबके बीच, लॉकअप 2 (Lock UPP 2 ) से जुड़ा एक नया अपडेट आया है। दावा है कि एकता कपूर ने इस शो पर फिर से काम शुरू कर दिया है और गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) इस शो की पहली कंटेस्टेंट बनने वाली हैं। (ये भी पढ़ें: 'मैंने क्या बिगाड़ा है...', BJP नेता ने Anupam Kher का नाम लेकर TMC को मारा ताना, एक्टर ने यूं किया रिएक्ट)
sunita ahuja in lock upp 2 (Photo Credit- instagram )
लॉकअप 2 में धमाका करेंगी गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा
सोशल मीडिया पर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें लॉकअप 2 से जुड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि एकता कपूर ने अपने शो पर काम शुरू कर दिया है और जल्द ही इस शो का ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी हो जाएगा। दावा किया गया है कि इस शो की पहली कंस्टेंट भी फाइल हो गई है। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इस शो की पहली कंटेस्टेंट हैं। सुनीता एक्टिंग में सक्रिय नहीं हैं लेकिन वह टीवी के कई रियलिटी शोज में बतौर गेस्ट नजर आ चुकी हैं। अगर वह सच में लॉकअप 2 में आती हैं तो यह उनका टीवी डेब्यू माना जाएगा। इस शो में आकर सुनीता कई धमाकेदार खुलासे कर सकती हैं। (ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: खूनी खेल खेलेगी परी, एक झटके में इस शख्स की करेगी हत्या; कैसे संभालेगी तुलसी?)sunita ahuja in lock upp 2 (photo Credit- instagram)
