'बैंड बजा दिया तुमने..' Lock Upp 2 में एंट्री लेते ही गौरव खन्ना ने आकांक्षा चमोला को मारा ताना!!

Lock Upp 2 Update: लॉक अप 2 (Lock Upp 2) में नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा। आकांक्षा चमोला के अलग होने के खुलासे के बाद अब शो में गौरव खन्ना की धमाकेदार एंट्री होने वाली है।

Lock Upp 2 Update: रियलिटी शो लॉक अप 2 (Lock Upp 2) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस शो में हर रोज कुछ नया देखने को मिल रहा है। हाल ही में शो में शिल्पा शिंदे की एंट्री हुई है। शिल्पा शिंदे ने आते ही गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा से पंगा लिया। शो में दोनों के बीच जमकर विवाद देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ आकांक्षा चमोला भी चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में आकांक्षा ने ये खुलासा किया था कि वो और उनके पति गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) अब साथ नहीं है। इस बीच शो में गौरव खन्ना धांसू एंट्री लेने वाले हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Lock UPP 2: शिल्पा शिंदे से भिड़े Akanksha-Yogesh, बेड पर फेंका पानी; बोले- सीनियर मेरे जूते के नीचे...)

lock upp 2

गौरव खन्ना लेंगे एंट्री (pic credit-instagram/chatgpt)

गौरव खन्ना लेंगे एंट्री

लॉक अप 2 में में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। शो में एक खास मेहमान की एंट्री होने वाली है, जिसे देखकर घरवालों के साथ-साथ दर्शक भी हैरान हो जाएंगे। सामने आए वीडियो में फराह खान कहती है, 'अब सबसे मिलने आ रहे है हमारे विजिटर' इसके बाद शो में गौरव खन्ना की एंट्री होती है। वो सबसे पहले आकर आकांक्षा चमोला से मिलते हैं। गौरव कहते हैं- 'तुमने तो बैंड ही बजा दी।' इसके बाद आकांक्षा चमोला भावुक हो जाती है। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे है। इस वीडियो को देखने के बाद अब सभी लोग अपकमिंग एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

End of Feed