Elvish Yadav Extortion Demand: मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) का करियर हवा की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। यूट्यूब के बाद वह टीवी के रियलिटीज शोज का हिस्सा बन गए और यहां पर उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। उनके काम और नाम में तेजी से बढ़ोतरी हुई है लेकिन ज्यादा पॉपुलर होना भी एल्विश यादव के मुश्किल की वजह बन गया है। एल्विश यादव लॉरेंस बिश्नोई गैंग (lawrence bishnoi gang) के निशाने पर आ गए हैं। एल्विश यादव को एक धमकी भरा मैसेज आया है और उनसे 10 करोड़ की डिमांड की गई है। इतना ही नहीं, डिमांड पूरी न करने पर एल्विश यादव को जान से मारने की धमकी दी गई है। (ये भी पढ़ें: 'मेरे नाम का यूज मत करो', Govinda ने दी Sunita Ahuja को सख्त चेतावनी! कुकिंग शो में धमाका करेंगी एक्टर की बीवी)
elvish yadav (Instagram- photo credit)
एल्विश यादव से हुई 10 करोड़ की डिमांड
एल्विश यादव ने रंगदारी की डिमांड के बाद पुलिस में कंप्लेंट की है। एल्विश यादव की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-56 थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस की शिकायत में एल्विश यादव ने बताया है कि 5 मई को उनके पास विदेशी नंबर से एक व्हाट्सएप नंबर से कॉल आई थी और तब उन्होंने कॉल नहीं उठाया था। इसके बाद उन्हें फिर से एक विदेशी नंबर से मैसेज आया। इस व्हॉट्सएप मैसेज में शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नजदीकी रणदीप मलिक बताया और उनसे 10 करोड़ रुपये देने की मांग की। (ये भी पढ़ें: KKK 15: खतरनाक स्टंट नहीं... Rubina Dilaik को है बेटियों की टेंशन? 'वर्किंग मां' होने पर बोलीं एक्ट्रेस (EXCLUSIVE))elvisha yadav (photo credit- instagram)
