Rohit Shetty To Enter In Laughter Chefs 3: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'लाफ्टर शेफ्स 3' के हर एपिसोड ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है और खूब हंसाया भी है। लेकिन अब 'लाफ्टर शेफ्स 3' (Laughter Chefs 3) अंत की ओर आगे बढ़ रहा है। 'लाफ्टर शेफ्स 3' की हर एक कास्ट ने लोगों का खूब दिल जीता है। लेकिन शो को लेकर खबर आ रही थी कि जल्द ही इसपर ताला लगने वाला है। इतना ही नहीं, 'लाफ्टर शेफ्स 3' के फाइनल एपिसोड की डेट सामने आ चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फाइनल एपिसोड में तड़का लगाने के लिए बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी भी नजर आएंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: शो के 3 कंफर्म कंटेस्टेंट के नाम से उठा पर्दा, स्टेज पर Shivangi Joshi को देख फैंस को लगा झटका
'लाफ्टर शेफ्स 3' का फाइनल इस दिन होगा शूट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
'लाफ्टर शेफ्स 3' (Laughter Chefs 3) को लेकर बताया जा रहा है कि जुलाई में ये शो खत्म हो जाएगा। खबरों की मानें तो 1 जुलाई को 'लाफ्टर शेफ्स 3' का फाइनल एपिसोड शूट होगा, जिसमें पता चलेगा कि इस सीजन ट्रॉफी किसके हाथ लगी है। वहीं दूसरी ओर फाइनल एपिसोड में रोहित शेट्टी कदम रखने वाले हैं। तीनों सीजन में पहली बार ऐसा होगा जब रोहित शेट्टी 'लाफ्टर शेफ्स 3' में कदम रखेंगे। माना जा रहा है कि रोहित शेट्टी अपने अपकमिंग शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' को प्रमोट करने के लिए शो में नजर आएंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'बिग बॉस 10' फेम Nitibha Kaul करोड़पति बॉयफ्रेंड संग जल्द रचाएंगी शादी, गुरुद्वारे में साथ टेका माथा
'लाफ्टर शेफ्स 3' का फिनाले इस दिन होगा शूट
क्यों बंद हो रहा है 'लाफ्टर शेफ्स 3'
'लाफ्टर शेफ्स 3' (Laughter Chefs 3) ने 'बिग बॉस 19' के बाद से ही टीवी पर खूब धूम मचाई। वहीं अब कलर्स पर 'खतरों के खिलाड़ी 15' की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में चैनल ने 'लाफ्टर शेफ्स 3' को बंद करने का फैसला किया है। इसकी जगह पर रोहित शेट्टी का शो टीवी पर दस्तक देगा। हालांकि 'लाफ्टर शेफ्स 3' के बंद होने की खबरों ने फैंस को भी मायूस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
