Laughter Chefs 3 के सेट पर घायल हुईं Ankita Lokhande, दर्द के बावजूद शूटिंग में डटी रहीं एक्ट्रेस

Laughter Chefs 3 Ankita Lokhande Injured Herself On Set: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को लेकर खबर आ रही है कि 'लाफ्टर शेफ्स 3' की शूटिंग के दौरान उनके पैर में चोट लग गई।

Laughter Chefs 3 Ankita Lokhande Injured Herself On Set: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल खूब जीता है। अंकिता लोखंडे ने टीवी की अर्चना बनकर सबके दिलों पर सालों तक राज किया। वहीं इन दिनों अंकिता लोखंडे कलर्स के पॉपुलर रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' में नजर आ रही हैं। इस शो में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन की नोंक-झोंक और रोमांस को खूब पसंद किया जाता है। लेकिन हाल ही में अंकिता लोखंडे को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस घायल हो गईं। उनके पैर में चोट लग गई। अंकिता लोखंडे से जुड़ी इस बात का खुलासा खुद भारती सिंह ने किया है। यह भी पढ़ें: Ankita Lokhande ने श्री श्री रविशंकर की गौशाला पहुंच की गौ-सेवा, स्टारडम की चमक छोड़ उठाया गोबर

laughter chefs 3 (4)

'लाफ्टर शेफ्स 3' के सेट पर लगी अंकिता लोखंडे को चोट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    भारती सिंह का 'लाफ्टर शेफ्स 3' से जुड़ा एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के बारे में बात करते हुए भारती सिंह ने बताया कि शूटिंग के बीच उन्हें पैर में चोट लग गई। भारती सिंह के मुताबिक, अंकिता लोखंडे एक परफॉर्मेंस की शूटिंग कर रही थीं, लेकिन इसी दौरान उनके पैर के अंगूठे का नाखून टूट गया। हालांकि दर्द और तकलीफ के बाद भी अंकिता लोखंडे शांत रहीं और उन्होंने शूटिंग से कोई समझौता नहीं किया। खुद अंकिता लोखंडे ने भी अपनी चोट के बारे में बात करते हुए बताया कि डॉक्टर ने तुरंत उनका इलाज किया और चोट की ड्रेसिंग की। यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui के पैर में हुआ फ्रैक्चर, फोटो देख बढ़ी फैंस की चिंता; अब खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट

    End of Feed