Laughter Chefs 2 अब जल्द कहेगा TV दुनिया को अलविदा, ये नया रियलिटी शो करेगा रिप्लेस!

Laughter Chefs Replaced By This TV Show: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 2' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। रुमर्स हैं कि जल्द ही मेकर्स इसपर पर ताला लगाने वाले हैं और इसे एक नए रियलिटी शो से रिप्लेस करेंगे। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Laughter Chefs Replaced By This TV Show: टीवी दुनिया का फेमस कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chefs 2) इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। लगातार 'लाफ्टर शेफ 2' दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रहा है। शो में इस सीजन रुबिना दिलैक, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरैल, एल्विश यादव जैसे कई नए स्टार्स नजर आए। 'लाफ्टर शेफ' को और भी दिलचस्प बनाने के लिए अली गोनी, करण कुंद्रा और कई पुराने सदस्यों को वापिस लाया गया। इस बीच शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है कि जल्द ये ऑफ एयर होगा और एक नया शो से रिप्लेस किया जाएगा।

Laughter Chefs Replaced By This TV Show

'बिग बॉस तक' पेज ने x प्लेटफ़ॉर्म पर जानकारी दी कि 'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chefs 2) अब 3 महीने के बाद ऑफ एयर होने वाला। इस कुकिंग रियलिटी शो की जगह कलर्स टीवी का नया शो 'पति पत्नी और पंगा' (Pati Patni Panga) लेगा। इस शो में टीवी इंडस्ट्री के कपल्स अपने रिश्ते की अग्नि परीक्षा देंगे। अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, कृष्णा अभिषेक-करिश्मा, राहुल वैद्य-दिशा, हिना खान-रॉकी, गुरमीत-देबिना, सुदेश लहरी-उनकी पत्नी, अर्जुन बिजलानी-उनकी पत्नी, करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश, अली और जैस्मीन भाग लेते नजर आ सकते हैं। हालांकि अभी तक कंटेस्टेंट के नाम को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

End of Feed