रेड कार्पेट में बदला 'लाफ्टर शेफ 2' का ग्रैंड फिनाले, TV स्टार्स ने एक-एक कर मारी धांसू एंट्री

Laughter Chefs 2 Promo: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chefs 2) के मेकर्स ने लेटेस्ट प्रोमो रिलीज किया है। आखिरकार कई महीनों बाद शो अपने आखरी पायदान पर आ चुका है। मेकर्स ने प्रोमो में ग्रैंड फिनाले एपिसोड की झलक दिखाई जो देखने में काफी मजेदार है।

Laughter Chefs 2 Promo: टीवी दुनिया का फेमस कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 2' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो में लगातार ट्विस्ट और टर्न्स के लोगों के दिलों दिमाग पर छाया हुआ है। इस सीजन शो में नए कलाकार जैसे समर्थ जुरैल, एल्विश यादव, रुबिना दिलैक, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और अब्दु रोजिक नजर आए थे। हालांकि कुछ समय बाद पहले सीजन के टीवी स्टार्स को शो में शामिल कर लिया गया। आखिरकार कई महीनों तक लोगों को हंसाकर 'लाफ्टर शेफ 2' अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ गया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखें प्रोमो।

Laughter Chefs 2 Grand Finale

Image Source: Colors Instagram

शो 'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chefs 2) के प्रोमो कि शुरुआत ग्रैंड फिनाले से होगी जो एक रेड कार्पेट ईवेंट में बदल गया है। अंकिता लोखंडे, विक्की जैन और अन्य टीवी कलाकार खूबसूरत बन स्टेज पर एंट्री लेंगे। इस बीच कृष्णा अभिषेक समर्थ और अभिषेक के लिए रेड नहीं बल्कि ब्लैक कार्पेट बिछा देते हैं। आगे एल्विश यादव अपने अनुभव बयां करते हैं 'मैंने ऐसा शो पहले कभी नहीं किया और हम सब परिवार की तरह रहे। कृष्णा अभिषेक एल्विश को अपना बच्चा कहकर टांग खींचते है। सभी मिलकर एक साथ गले लगते हैं शो के आखरी एपिसोड में खाना बनाने के लिए खुद को तैयार करते हैं।

End of Feed