Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: मिहीर बनने के लिए गौरव खन्ना-सुधांशु पांडे में छिड़ी जंग! TRP के लिए बनेंगे तुलसी का पति

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot: टीवी पर जल्द ही 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' फिर से दस्तक दे सकता है। खुद एकता कपूर ने इस बात की पुष्टि की है। वहीं अब खबर आ रही है कि शो के लिये नए मिहीर को ढूंढा जा रहा है।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot: डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने अपने सभी सीरियल्स से टीवी पर इतिहास रचा है। उनका 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' आज भी लोगों के दिलों-दिमाग में बसा हुआ है। एकता कपूर ने खुद कुछ दिनों पहले इस बात की पुष्टि की थी कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' टीवी पर जल्द ही दस्तक दे सकता है। एकता कपूर ने बताया था कि ये शो 150 एपिसोड की सीरीज होगा, क्योंकि पिछले सीजन में 2000 एपिसोड पूरे होने में 150 एपिसोड बाकी रह गए थे। एकता कपूर ने ये भी हिंट दिया था कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) में तुलसी के रूप में स्मृति ईरानी नजर आ सकती हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि मिहीर के लिए मेकर्स नए कलाकार की तलाश में हैं।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के लिए सामने आया सुधांशु पांडे और गौरव खन्ना का नाम

End of Feed