Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: नए तूफान के साथ कदम रखेगी ये हसीना, तुलसी की जिंदगी में मचेगा बवाल

This Actress Ready To Enter In Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी के धमाकेदार शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में कुछ दिनों पहले ही जितेन लालवानी की एंट्री हुई थी। वहीं अब शो में एक और एक्ट्रेस कदम रखने वाली है, जो सीरियल में नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आएगी।

This Actress Ready To Enter In Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्टार प्लस के धमाकेदार शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आए दिन ट्विस्ट पर ट्विस्ट आ रहे हैं। हालांकि शो टीआरपी में टॉप पर आने से अभी भी चूक रहा है। ऐसे में मेकर्स नई एंट्री का सहारा लेकर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) को दिलचस्प बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जहां चंद दिनों पहले शो में जितेन लालवानी ने एंट्री की तो वहीं अब स्मृति ईरानी के शो में एक और हसीना कदम रखने वाली है। इस एंट्री से तुलसी की जिंदगी में नया मोड़ आने वाला है।

kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2

फोटो क्रेडिट- आशना किशोर, जियो हॉटस्टार

टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में एक्ट्रेस आशना किशोर की एंट्री होने वाली है, जो शो में अहम भूमिका अदा करती दिखाई देंगी। स्मृति ईरानी स्टारर शो से जुड़े सूत्रों का कहना है कि आशना किशोर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में शालिनी का किरदार अदा करेंगी, जो कि रणविजय की एक्स-पत्नी है। इस बात को लेकर टेली चक्कर ने आशना किशोर से भी जुड़ने की कोशिश की, हालांकि उनसे अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है। बता दें कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी इन दिनों रणविजय के अतीत को खंगालने की कोशिश कर रही है।

End of Feed