Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में मिहिर और नोइना की शादी करवाने में तुलसी जुट गई है। तुलसी को पता चलता है कि नोइना को ब्लड कैंसर है और नोइना की आखिरी इच्छा भी यही होती है कि वह जाने से पहले मिहिर की सुहागन हो। इस वजह से बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि तुलसी मिहिर के पास नोइना का रिश्ता लेकर पहुंच जाती है। मिहिर के हजार बार ना बोलने के बाद भी तुलसी नहीं मानती और मिहिर को नोइना से शादी करने के लिए बोलती है और अब नया ड्रामा होगा।
twitter- photo credit
शांतिनिकेतन में आएगी नोइना
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 ) के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मिहिर को नोइना संग शादी के लिए मनाने के बाद तुलसी बड़ा फैसला लेगी। नोइना अस्पताल में एडमिट है और उसके पास सिर्फ 4-5 महीने है। ये बात तुलसी को डॉक्टर की तरफ से पता चली है और इसी वजह से तुलसी नोइना को घर वााल माहौल देने वाली है। शो में दिखाया जाएगा कि तुलसी नोइना को शांतिनिकेतन लेकर आ जाएगी। इस वजह से घर में हंगामा हो जाएगा। हर कोई नोइना को देखकर हैरान रह जाएगा। मिहिर भी यहां पर नोइना से कड़वी बातें कहे बिना रह नहीं पाएगा। वह नोइना के सामने कहेगा कि वह सिर्फ तुलसी की वजह से इस शादी के लिए माना है।twitter- photo credit
