KSBKBT 2 Spoiler 7 August: अपने ही घर में असली दोषी से टकराएगी तुलसी, मां को मुसीबत मानेगी परी

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler 7 August, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में धमाल पर धमाल मच रहा है। शो में आज दिखाया जाएगा कि एक्सीडेंट का असली दोषी तुलसी और मिहीर के घर आएगा। वहीं दूसरी ओर परी अपनी मां को ही मुसीबत मान बैठेगी।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler 7 August, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' छोटे पर्दे पर धूम मचानी शुरू कर दी है। शो को रिलीज हुए एक सप्ताह से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। वहीं अभी तक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में कई ऐसे दिलचस्प मोड़ आ चुके हैं, जिसने फैंस को शो से बखूबी बांधा हुआ है। अभी तक सीरियल में दिखाया गया कि परी का बॉयफ्रेंड उससे मिलने से साफ इंकार कर देता है, जिससे वह अपने मां-बाप के सामने फूट-फूटकर रोती है और उनके हिसाब से चलने का फैसला करती है। दूसरी ओर समीर अंगद को जेल से बाहर तो निकाल लेता है, लेकिन तुलसी को लगता है कि असली दोषी कोई और है।

kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 (1)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

End of Feed