Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: दिल पर पत्थर रखकर नोइना का गृह प्रवेश करेगी तुलसी, मिहिर संग जल्द करवाएगी शादी

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। नोइना की तबीयत के बारे में तुलसी को पता चल गया है और अब तुलसी नोइना की आखिरी अच्छा पूरी करने में लग जाएगी। इसके लिए वह मिहिर को कैसे मनाती है? आइए आपको बताते हैं।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 टीआरपी में धमाल मचा रही है। एकता कपूर का ये सीरियल टीआरपी में पहले नंबर पर काफी समय से कब्जा करके बैठा हुआ है। मिहिर और तुलसी का ड्रामा फैंस को काफी पसंद आ रहा है और इसमें नोइना का तड़का आग लगा देता है। शो में मिहिर और तुलसी अलग है लेकिन अब हर मौके पर मिहिर तुलसी के लिए अपने प्यार का इजहार करता है, लेकिन अब तुलसी मिहिर की कुर्बानी दे देगी और नोइना शांतिनिकेतन में स्वागत करेगी। इस वजह से शो में धमाकेदार ट्विस्ट आएगा।

नोइना ने बताई तुलसी को आखिरी इच्छा

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में अब तुलसी को नोइना की बीमारी के बारे में पता चल गया है। अब तक देखने के लिए मिला था कि अस्पताल में तुलसी की मुलाकात नोइना से होती है और वहां पर उसे पता चलता है कि नोइना को ब्लड कैंसर है और वह सिर्प तीन-चार महीने की मेहमान है। इस मौके पर नोइना अपनी आखिरी इच्छा तुलसी को बताती है और वह कहती है कि वह मिहिर से शादी करना चाहती है। नोइना की आखिरी इच्छा सुनकर तुलसी को जोरदार झटका लगता है।

google - photo credit

मिहिर को नोइना से शादी करने के लिए मनाएगी तुलसी

शो में आगे दिखाया गया कि नोइना की बात तुलसी मान लेती है और वह सीधा शांतिनिकेतन पहुंच जाती है। यहां पर वह सबसे पहले मिहिर को नोइना की बीमारी के बारे में बताती है और फिर वह सबके सामने खुलासा करती है कि नोइना अपने आखिरी वक्त में मिहिर से शादी करना चाहती है। मिहिर ये बात बिल्कुल भी नहीं मानता, लेकिन तुलसी कैसे भी करके मिहिर को नोइना से शादी करने के लिए मना लेती है।इस मौके पर मिहिर उसे महान बनने के लिए खरी खोटी भी सुना देता है, लेकिन तुलसी फिर भी नहीं मानती और उसे नोइना से शादी करने के लिए कहती है।

Twitter- photo credit

नोइना का शांतिनिकेतन में गृह प्रवेश करेगी तुलसी

अब शो में धांसू ट्विस्ट आने वाला है। शो में दिखाया जाएगा कि नोइना इस बार अस्पातल से सीधा शांतिनिकेतन आएगी। तुलसी नोइना का गृह प्रवेश करेगी। वह नोइना की आरती उतारेगी और उसे बताएगी कि उसकी शादी मिहिर से जल्द होगी। हालांकि, मिहिर उस वक्त भी नोइना से साफ कह देगा कि वह सिर्फ तुलसी की वजह से राजी हुआ है और वह आज भी तुलसी से प्यार करता है।

End Article
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिट...

End of Feed