Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 के स्पिन-ऑफ में होगी नोइना-मिताली की एंट्री, खुलेगा मिहिर के गायब होने का राज?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spin Off Update: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के स्पिन ऑफ में बड़ा बदलाव आ सकता है। शो में नोइना की एंट्री हो सकती है।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spin Off Update: एकता कपूर (Ekta Kapoor) काटीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में एक के बाद एक ट्विस्ट आ रहे हैं। सीरियल में एक बार फिर लीप आ चुका है और तुलसी जेल से बाहर आ चुकी है। इतना ही नहीं, शांतिनिकेतन का बंटवारा हो चुका है। इन सबके बीच, लीप के बाद भी मिहिर की वापसी नहीं हुई है। मिहिर सालों से गायब है और फैंस मिहिर का इंतजार कर रहे हैं। इन सबके बीच, नोइना की वापसी हो रही है, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है। नोइना क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के स्पिन ऑफ में धमाका करने आ रही है, जिससे शो में एक बार फिर तड़का लगने वाला है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 2 फेम Palak Purswani ने BF रोहन खन्ना संग की शादी, आदियोगी शिव की प्रतिमा के आगे लिए 7 फेरे

kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2

kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 (photo credit- instagram)

    क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के स्पिन में नोइना की होगी एंट्री?

    क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 से नोइना के रोल में बरखा बिष्ट नजर आई थीं, जिन्होंने शो को अलविदा कह दिया था। नोइना और मिहिर की शादी होने वाली थी, लेकिन तुलसी ने नोइना की हर चाल से पर्दा उठा दिया था, जिसके बाद नोइना सबको छोड़कर चली गई थी, लेकिन अब नोइना वापिस आ गई है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के स्पिन-ऑफ शो 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' के सेट से एक वीडियो सामने आया है और ये वीडियो एक्टर प्रेम आर्य ने शेयर किया है। इस वीडियो में सेट का हाल दिख रहा है और तमाम स्टार्स भी दिख रहा है, लेकिन सबकी नजर बरखा बिष्ट पर पड़ी है, जो सेट पर दिखीं। सेट पर बरका बिष्ट को देखकर फैंस मान रहे हैं कि नोइना वापसी कर रही हैं। दावा ये भी है कि नोइना के साथ शो में मिताली की भी वापसी हो रही है और ये किरदार अदिति सनवाल ने निभाया था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2 Double Eviction: डबल इविक्शन से शो में मचेगा हंगामा, Sunita Ahuja संग इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता

      क्या खुलेगा मिहिर का राज?

      नोइना की वापसी के लिए फैंस दिल थामकर इंतजार कर रहे हैं और फैंस को उम्मीद है कि नोइना के आते ही इस राज से भी पर्दा उठ जाएगा कि मिहिर अचानक कहां गायब हो गया है। सोशल मीडिया पर शो के फैंस के बीच ये थ्योरी वायरल हो रही है कि नोइना की क्योंकि के स्पिन ऑफ में वापसी हो रही है तो मिहिर के राज से पर्दा भी इसी शो में उठ सकता है।

      End of Feed