Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: बप्पा ने सुनी तुलसी की प्रार्थना, मिहीर की हुई वापसी!

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में महाट्विस्ट आने वाला है। सीरियल में मिहीर की वापसी हो चुकी है, इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो सामने आया है।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। आए दिन स्मृति ईरानी (Smriti Irani) स्टारर सीरियल में ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने शो के प्रति दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में अभी तक कई पुराने विलेन लौट आए हैं, जिसमें तृप्ति से लेकर अनुपम तक शामिल हैं। लेकिन जिसकी वापसी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था, वो है मिहीर। लंबे वक्त से लोग मिहीर को 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में देखने के लिए तरस गए थे। लेकिन खास बात तो यह है कि मेकर्स ने दर्शकों की पुकार सुन ली है और शो में वे मिहीर को वापस ले आए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: बीमारी पर वजन बढ़ने पर Dipika Kakar को लोगों ने सुनाए थे ताने, अब एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में हुई मिहीर की वापसी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख दर्शकों की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के प्रोमो वीडियो में नजर आया कि तुलसी गणपति बप्पा के सामने प्रार्थना करती है कि आज उत्सव का माहौल है, हर तरफ त्यौहार के रंग बिखरे हुए हैं। तुलसी आगे मिहीर की वापसी की प्रार्थना करती है और कहती है कि इस घर के मुखिया को लौटा दो बप्पा, घर की खुशी को लौटा दो। तुलसी हाथ जोड़कर खड़ी ही रहती है कि तभी उसे एक धक्का लगता है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rohit Chandel को POCSO केस में मिली जमानत, जल्द आएंगे जेल से बाहर

    End of Feed