'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आया 6 साल का लीप, मिहिर और तुलसी की अलग हुई राहें

KSBKBT 2 Promo: टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें 6 साल लीप के बाद की झलक बनाई है। जी हाँ, सीरियल में 6 साल का लीप आ चुका है, जिसके चलते अब मिहिर और तुलसी की राहें अलग हो गई हैं।

KSBKBT 2 Promo: स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय स्टारर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' अपने ट्विस्ट और टर्न्स की कहानी के चलते सुर्खियों में रहते हैं। सीरियल की स्टोरी लाइन इतनी जबरदस्त हो गई है कि ये टीआरपी लिस्ट में दूसरे स्थान पर विराजमान है। करीब 25 साल बाद ये शो टीवी पर लौटा और आते ही कई अन्य शोज की नींदें उड़ा दी है। मिहिर और तुलसी की जोड़ी दोबारा परदे पर देखना यादों को ताजा कर गया। इस बीच मेकर्स ने सीरियल की अपकमिंग कहानी को दिखते हुए प्रोमो शेयर किया है, देखिए उसकी झलक इस रिपोर्ट में।

End of Feed