Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: 'तुलसी का बुड्ढा पोता...' अंश के बेटे को देख घूमा फैंस का माथा, मेकर्स हुए ट्रोल

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Makers Trolled: क्योकि सास भी कभी बहू थी 2 में अंश का बेटे की एंट्री हो गई है। तुलसी अंश के बेटे से मिलती है। फैंस इस एंट्री से नाराज हो गए हैं।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Makers Trolled: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) टीआरपी पर राज कर रहा है। ये शो जब से ऑन एयर हुआ है, तब से ही अपने टर्न और ट्विस्ट से लोगों का ध्यान खींचकर रखा है और अब शो में धमाकेदार ट्विस्ट आया है। शो में अंश गुजराल का बेटा आ गया है। आकाशदीप सहगल ने अंश का किरदार निभाया था और अब शो में अंश के बेटे का रोल भी आकाशदीप सहगल ने ही शो में एंट्री मारी है। पहले फैंस को लग रहा था कि मेकर्स अंश गुजराल को ही किसी तरह वापिस लेकर आएंगे, लेकिन अंश के बेटे के रूप में आकाशदीप सहगल (Akashdeep Saigal) को देखकर फैंस खुश नहीं हैं और मेकर्स को ट्रोल कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: करण नहीं... अंश का नाजायज बेटा निकला रियो, तुलसी के सामने होगा बड़ा खुलासा)

kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2

kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 (Photo Credit- Jiohotstar)

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के मेकर्स को नाराज हुए फैंस

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया गया है कि करण तुलसी को बता देता है कि रियो अंश का बेटा है और उसने सिर्फ अंश के बेटे को नाम दिया है। उसका किसी और औरत के साथ कोई चक्कर नहीं है। इसी सीन से पता चलता है कि अंश के बेटे के रोल में ही आकाशदीप सहगल आ गए हैं। फैंस को आकाशदीप सहगल इस रोल के लिए काफी बड़े लगे हैं और इसी वजह से फैंस की डिमांड है कि इस रोल के लिए मेकर्स को किसी यंग एक्टर को कास्ट करना चाहिए था। कई फैंस ने तो ये भी कहा है कि अंश अपनी दादी से भी बुड्ढा लग रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'बेटा बाप से भी ज्यादा बड़ा लग रहा है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्योंकि बाप भी कभी बेटा था।' इसी तरह एक और यूजर ने लिखा, 'वे किसी भी यंग एक्टर को ले सकते थे, ये क्या है?' (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: पोद्दार हाउस में अभिरा की एंट्री लाएगी भूचाल, माधव करेगा विद्या का पर्दाफाश)

kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 (Photo credit- hotstar)

क्या शांतिनिकेतन में आएगा अंश का बेटा

शो का एक प्रोमो सामने आया था जिसमें दिखाया गया कि अंश का बेटा रियो शांतिनिकेतन में एंट्री लेता है और वो हूबहू तुलसी की तरह ही दरवाजे पर खड़े होकर हाथ जोड़ता है। इस प्रोमो को देखकर लोगों ने अपनी अपनी राय रखनी शुरू कर दी। कई लोगों ने माना है कि रियो आते ही तुलसी को टारगेट करेगा। कई लोगों का कहना है कि रियो तुलसी से अपने बाप की मौत का बदला लेगा। इससे साफ है कि आने वाले दिनों में शो का ड्रामा और भी ज्यादा मजेदार होने वाला है।

End of Feed