शिवांगी जोशी संग ब्रेकअप के बाद कुशाल टंडन ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, कहा 'नकलीपन आम हो गया है...'

Kushal Tandon Cryptic Post: टीवी एक्टर कुशाल टंडन ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है जिसे शिवांगी जोशी संग हुए ब्रेकअप के साथ जोड़ा जा रहा है। बता दें कुछ हफ्तों पहले ही कुशाल ने अपने और शिवांगी के ब्रेकअप की घोषणा की थी जिसे जानकर सभी चौंक गए थे।

Kushal Tandon Cryptic Post: टीवी दुनिया में सितारों के ब्रेकअप की चर्चाएं हमेशा रहती हैं। आए दिन कलाकारों के दिल टूटते तो हैं लेकिन कभी बयां नहीं होने देते। कुछ समय पहले ही टीवी एक्टर कुशाल टंडन ने अपने और शिवांगी जोशी के ब्रेकअप की घोषणा कर डाली थी। हर कोई शॉक था कि आखिर दोनों ने ब्रेकअप क्यूँ किया। रिश्ता टूटने के बाद से ही शिवांगी और कुशाल आए दिन कोई ना कोई एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर जरूर करते हैं। इसी को देखते ही कुशाल ने भी कुछ ऐसा पोस्ट किया जिसका लोग अनुमान लगा रहे हैं क्या शिवांगी ने प्यार में धोखा दिया था?

Kushal Tandon Cryptic Post

टीवी एक्टर कुशाल टंडन (Kushal Tandon) ने पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा था कि 'नकलीपन इतना आम हो गया है कि लोग ईमानदारी से भी नाराज हो जाते हैं।' लोग कुशाल के इस पोस्ट को देख शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) संग हुए ब्रेकअप के साथ जोड़ते हुए नजर आए। कई यूजर ने एक्टर से पूछा कि क्या ये पोस्ट एक्ट्रेस के लिए है और हाँ तो क्या उन्होंने प्यार में नकलीपन किया था? पोस्ट देखने के बाद लोगों के मन में दोनों के हुए ब्रेकअप को लेकर तरह तरह के सवाल उठ रहे हैं। शिवांगी कुशाल के ब्रेकअप का क्या कारण था ये सामने नहीं आ पाया है।

End of Feed