Kundali Bhagya Spoiler: प्रीता और करण आएंगे आमने- सामने, राजवीर के सामने आएगी पिता की सच्चाई

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 30, 2023, 02:05 PM IST

Kundali Bhagya Spoiler: कुंडली भाग्य में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। शो में करण और राजवीर साथ में मिलकर लूथरा कंपनी में काम करेंगे। इस दौरान राजवीर को पता चलेगा कि करण ही उसके पिता है। इस सच्चाई को जानने के बाद राजवीर के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

Kundali Bhagya Spoiler: जीटीवी का पॉपुलर शो कुंडली में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। शो में दर्शक प्रीता और करण के मिलने का इंतजार कर रहे हैं। दूसरी तरफ निधि प्रीता को मारने का प्लान बनाती है। लेकिन उसका ये प्लान फेल हो रहा है। शो के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो करण जानना चाहता है कि राजवीर और प्रीता के बीच में क्या रिश्ता है।

वो दोनों के रिश्ते को पता करने के लिए राजवीर को अपनी कंपनी में काम करने का ऑफर देता है करण राजवीर से मिलने के लिए उसके घर पहुंचता है। लेकिन राजवीर करण और प्रीता को मिलने नहीं देता है। राजवीर लूथरा बिजनेस ज्वाइंन कर लेता है। करण इस बात से खुश होता है कि उसे प्रीता से मिलने का मौका मिलेगा।

End of Feed