टीवी मसाला

Bigg Boss Ott 2: बेबिका ध्रुवे ने मनीषा रानी को कहा- 'पापी गुड़िया', टूट गई दोनों की दोस्ती

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 1, 2023, 08:44 AM IST

Bigg Boss Ott 2: बिग बॉस ओटीटी 2 को ऑनएयर 2 हफ्ते होने वाला है। शो में मनीषा रानी (Manisha Rani) और बेबिका ध्रुवे (Bebika Dhruve) की दोस्ती में दरार आ गई है। दोनों एक- दूसरे से नफरत करती हैं। दोनों के बीच में हर छोटी -छोटी बात को लेकर झगड़ा होता है।

Image

Bigg Boss Ott 2 (credit pic: instagram)

Bigg Boss Ott 2: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस ओटीटी 2 सुर्खियों में छाया हुआ है। घर में बेबिका ध्रुवे (Bebika Dhruve) और मनीषा रानी (Manisha Rani) की दोस्ती में दरार आ गई है। दोनों के बीच हर छोटी- छोटी बात को लेकर झगड़ा हो रहा है। बेबिका और मनीषा एक- दूसरे को ईद की बधाई देती है। बेबिका किचन में पराठे बना रही होती है। तभी मनीषा आकर कहती है फ्लेम कम कर दो नहीं तो पराठे जल जाएंगे। बेबिका कहती हैं कि वो देख लेगी। मनीषा कहती हैं कि पराठे जल रहे है। इस पर बेबिका जवाब देती हैं कि लोग ज्यादा जल रहे हैं।

बेबिका मनीषा को फिल्पर कहती हैं। दोनों के बीच बहस बढ़ जाती है। मनीषा कहती हैं कि मैंने घर के सदस्य होने के नाते कहा था। बेबिका मनीषा की भाषा का मजाक उड़ाती है। मनीषा कहती हैं कि भले ही मेरी हिंदी आप लोग जितनी अच्छी नहीं है। लेकिन मुझमें मैनर है। मैं जहां से पढ़कर आई हूं मुझे उस पर फक्र है। किसी ने मेरी भाषा के बारे में आज तक कुछ नहीं बोला है।

मनीषा और बेबिका की दोस्ती में आई दरार

बेबिका कहती हैं कि घर में आने से पहले सीख कर आना चाहिए थे। इतना ही बेबिका मनीषा को पापी गुड़िया कह देती है। बेबिका की बातें सुनकर मनीषा रोने लगती हैं। वहीं, घर में फलक नाज बेबिका को समझाती है कि तुम्हें उसकी भाषा पर नहीं बोलना चाहिए। ये गलत है। शो में फुकरा इंसान घर का नया कैप्टन बन गया है।

घर में अब्दू रोजिक की एंट्री हो गई है। अब्दू ने घर में आते ही अपने गाने से सबका दिल जीत लिया है। अब्दू की क्यूटनेस ने सबका दिल जीत लिया है। वो घर में आते ही सबके चहेते हो गए हैं। फैंस अब्दू को बिग बॉस ओटीटी 2 में देखने के लिए काफी एक्साइटेड है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article