Kundali Bhagya: श्रद्धा आर्या ने सीने से लगाकर नन्ही सी जान को सुनाई लोरी, जमाने को दिखाई बेटे की पहली झलक

Kundali Bhagya Shraddha Arya Shares Glimpse Of Her Baby Boy: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने हाल ही में अपने बेटे के साथ तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने बच्चे को सीने से लगाई नजर आईं। श्रद्धा आर्या की ये फोटो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

Kundali Bhagya Shraddha Arya Shares Glimpse Of Her Baby Boy: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने अपनी एक्टिंग से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। श्रद्धा आर्या ने 'कुंडली भाग्य' की प्रीता बनकर सालों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया है। श्रद्धा आर्या ने बीते 29 नवंबर को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। उन्होंने एक बेटी और एक बेटे को जन्म दिया, जिसकी खुशखबरी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी। खास बात तो यह है कि अब श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) ने अपने बेटे के साथ अपनी फोटो भी शेयर की है, जिसमें वह बच्चे को सीने से लगाई नजर आईं। श्रद्धा आर्या की ये तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

श्रद्धा आर्या ने नन्ही सी जान के साथ शेयर की फोटो

End of Feed