टीवी मसाला

Kumkum Bhagya में विलेन बन शो में एंट्री मारेगी ये TV हसीना, गिरती टीआरपी को देगी तिनके का सहारा

Srishti Jain to Enter in Kumkum Bhagya: जी टीवी के सीरियल कुमकुम भाग्य को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में विलेन के किरदार में नई एक्ट्रेस की एंट्री कराइ जा रही है।

Image

Srishti Jain to Enter in Kumkum Bhagya

Srishti Jain to Enter Kumkum Bhagya: जी टीवी के सबसे फेमस सीरियल कुमकुम भाग्य में इन दिनों काफी कुछ देखने को मिल रहा है। इसी के साथ सीरियल में कुछ महीने पहले ही लीप आया जिससे कहानी में नए किरदारों की एंट्री हुई। ऐसे में अबरार काजी और राची शर्मा कहानी के नए चेहरे बने और टीवी पर जमकर रोमांस कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में शो से जुडी एक खबर सामने आ रही है, रिपोर्ट्स का मानना है की कहानी में विलेन की एंट्री कराइ जा रही है। आखिर कौन आने वाला है इस सीरियल में जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

सीरियल कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya) में मेकर्स ने विलेन के लिए नए स्टार्स की एंर्टी कराइ है, यह और कोई नहीं सृष्टि जैन(Srishti Jain)। सीरियल मेरी दुर्गा से घर-घर मशहूर हुईं एक्ट्रेस सृष्टि को मेकर्स ने विलेन के तौर पर अप्रोच किया है। सूत्रों के मुताबिक एक्ट्रेस शो में नेगेटिव भूमिका निभाती नजर आएंगी और राजवंश और पूर्वी के जीवन की दिशा बदल देंगी। हालांकि अभी तक इस खबर पर मेकर्स और एक्ट्रेस की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

कहानी में इन दिनों देखने को मिला की राजवंश अपनी पत्नी पूर्वी की बहन से प्यार करता है। राजवंश, जिसकी अब पूर्वी से शादी हो चुकी है, खुशी से उसे छोड़ने और धोखा देने के लिए कहता है। वह उसे शादी के लिए प्रोपोज करता है लेकिन बाद उसे छोड़ने का कारण पूछता है। उसने यह भी खुलासा किया कि उसने उसके परिवार पर अत्याचार किया।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article